Amla Accident News: नागपुर-भोपाल हाईवे पर भीषण टक्कर, बस-आइशर-पिकअप भिड़े, 3 गंभीर

Amla Accident News: आमला-नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। साईखेड़ा थाना क्षेत्र के ससुन्द्रा चौराहे पर बस, आइशर ट्रक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बैतूल से साईखेड़ा की ओर जा रहा एक आइशर ट्रक ससुन्द्रा चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान रायपुर से खाटूश्याम जा रही शर्मा बस, जो मुलताई से बैतूल की ओर बढ़ रही थी, अचानक ट्रक से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन से भी टकरा गई। इससे पिकअप पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में पिकअप चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गनीमत रही कि हादसे के दौरान बस सड़क से नीचे उतर गई, लेकिन पलटी नहीं। यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button