Betul Fire News: वीडियो: बरेठा घाट पर खाली से भरे ट्रक में आग, यातायात बाधित

महाराष्ट्र से राजस्थान जाते समय हादसे का शिकार हुआ ट्रक

Betul Fire News: शाहपुर। नेशनल हाईवे 46 पर स्थित बरेठा घाट में गुरुवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब महाराष्ट्र से राजस्थान जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। यह घटना घाट चढ़ाई के दौरान हुई, जहां अज्ञात कारणों से ट्रक में आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। एहतियात पुलिस ने बैतूल से भोपाल मार्ग को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक महाराष्ट्र से राजस्थान की ओर खली बिनोला लेकर जा रहा था। बरेठा घाट से पहले चढ़ाई चढ़ते समय अचानक ट्रक में आग लग गई। आग लगने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रक रिवर्स होकर करीब 100 मीटर तक पीछे की ओर लुढ़क गया और सड़क पर आकर पलट गया। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक के कैबिन का हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। हालांकि ट्रक में रखा कुछ माल आंशिक रूप से सुरक्षित बचाया जा सका। इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमारे पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को संभाला।

उन्होंने यातायात को सुचारू रूप से चालू कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया, जिससे कुछ समय बाद यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर घाट क्षेत्र में वाहन चालकों को सतर्क रहने और वाहनों की तकनीकी जांच सुनिश्चित करने की आवश्यकता को उजागर किया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button