Betul News: पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में कलेक्टर के निर्देशों का पालन नहीं

वार्डों में एक दिन की कार्रवाई के बाद मुहिम ठंडे बस्ते में

Betul News: बैतूल। इन दिनों पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में है। मुख्य बाजार से लेकर वार्डों के गली-मोहल्लों में लोगों ने अतिक्रमण करकर रखा है। कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए लेकिन नगर पालिका इन निर्देशों पर अमल नहीं कर रही है। नगर पालिका के ढुलमूल रवैये के कारण अतिक्रमण का दायरा बढ़ते ही जा रहा है। अतिक्रमण के कारण आए दिनों यातायात व्यवस्था बिगड़ते रहती है। यातयात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण किया गया, लेकिन सड़क के बनने के बाद अतिक्रमण की स्थिति जस की तस निर्मित हो गई।

शहर के कोठीबाजार क्षेत्र में सबसे ज्यादा अतिक्रमण देखने को मिल रहा है। मुल्ला पेट्रोल पंप से लेकर बस स्टैंड यहां से लल्ली चौक होते हुए कोतवाली थाना, सीमेंट रोड पर अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है। दुकान संचालकों ने अपनी दुकाने सड़क तक फैला दी है। नगर पालिका अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। जब कोठीबाजार की सड़क का चौड़ीकरण हुआ था तब अतिक्रमण हटा था। सड़क बनने के बाद अतिक्रमण जस का तस हो गया। सड़क तक दुकान लगने तक आए दिनों जाम की स्थिति होती है। जहां जिसकी मर्जी हुई ठेले लगा दिए गए।

पूरा बस स्टैंड अतिक्रमण की चपेट में

कोठी बाजार बस स्टैंड पर भी लोगों ने बेजा अतिक्रमण कर लिया है। जगह-जगह दुकाने लगने के कारण यात्रियों को खड़े रहने तक की जगह नहीं मिलती, आवाजाही में भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ दुकान संचालकों ने अपनी मनमजी से बस स्टेंड के अंदार लगा ली। इन दुकानों के कारण यात्री परेशान रहते है। बस स्टैंड पर कुछ बस संचालकों ने अपने अस्थाई काउंटर बनाकर ऑफिस खोल लिए। बस स्टैंड पर अतिक्रमण की वजह से बसों को निकलने की लिए जगह नहीं मिलती और जाम लगता है।

नोटिस देकर भूली नपा

शहर के गंज क्षेत्र गणेश वार्ड सहित अन्य वार्डों में अतिक्रमणकारियों को नगर पालिका ने थोक में नोटिस थमाएं है। एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक गणेश वार्डवासियों को जनवरी माह की 20 से 25 जनवरी के बीच में नोटिस जारी किए थे, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अतिक्रमण जस की तस बना हुआ है।

कलेक्टर के निर्देश का पालन नहीं

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कुछ ही दिन पहले वार्डों में भ्रमण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, ताकि लोगों को अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा मिल सके। एक दिन की कार्रवाई के बाद मुहिम को ठंडे बस्ते में डाल दिया। नगर पालिका अधिकारी कलेक्टर के निर्देशों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे है। कई बार कलेक्टर ने अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों को फटकार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अतिक्रमण के संबंध में नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक ब्रजगोपाल परते से संपर्क किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button