Betul Samachar: सांझवीर की खबर के बाद जागी नपा, लीकेज ताबड़तोड़ सुधारे 

पानी की टंकी की सफाई भी हो रही शुरू, कालेज के पास सीवर का पाइप आगे बढ़ाने की तैयारी

Betul Samachar: बैतूल। इंदौर में सीवरेज का प्रदूषित पानी उपयोग करने के बाद 16 लोगों की मौत का मामला पूरे प्रदेश में छाया हुआ है। इस बीच नगरीय प्रशासन और आवासीय प्रशासन ने गुरुवार को सभी जिले के सभी सीएमओ को इस संबंध में निर्देश जारी कर एतिहात बरतने के कहा था, लेकिन बैतूल नपा के जल अमले के अधिकारियों की नींद नहीं खुली।

जब सांझवीर के गतांक में शहर में कई स्थानों पर सीवरेज के पानी और पाइप लाइन निकट होने के अलावा पानी की टंकियों की वर्षों से सफाई नहीं होने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित हुआ तो कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी सीएमओ को फटकार लगाई। इसके बाद हरकत में आए नगरपालिका की जलशाखा की टीम ने लीकेज की मरम्मत करना शुरू कर दिया है। वहीं पानी की टंकियों की सफाई भी शुरू की जा रही है।

बैतूल शहर में भी शहर में सप्लाई होने वाली पाइप लाइन जगह के अभाव में नाले, बड़ी नाली और बहते पानी के पास से होकर निकालना नगरपालिका की मजबूरी बनी थी। हालांकि अब तक ऐसी स्थिति निर्मित नहीं हुई, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ा हो, लेकिन जरा सही चूक और लापरवाही के कारण प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के भागीरथपुरा में पिछले एक सप्ताह में एक के बाद एक सीवरेज का पानी पाइप लाइन में जाने पर करीब 16 लोगों की मौत हो गई।

पूरी सरकार आर्थिक राजधानी पर मौतों पर बुरी तरह घिर गई। खुद मुख्यमंत्री को इंदौर पहुंचकर स्थिति संभालना पड़ा और मृतकों के परिवारों को दो लाख की राशि के अलावा नगरनिगम के कमिश्रर को हटाकर दो डिप्टी कमिश्ररों को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद सभी नगर निगम और निकायों में पीने के पाइप लाइन की सुरक्षा को देखते हुए लीकेज ठीक करने के लिए नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने पत्राचार किया।

गुरुवार पहुंचा पत्र, फिर भी कार्रवाई नहीं

यहां चौकाने वाली बात यह है कि सरकार ने इंदौर की घटना से सबक लेते हुए सभी निकायों को तत्काल मेल कर पाइप लाइन लीकेज को लेकर सतर्कता बरतने और एहतियात जिन क्षेत्रों में पानी का लीकेज नाली और नाले में है, उसकी मरम्मत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन बैतूल नपा की जलशाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों की नींद ही नहीं खुली। यह तो शुक्र है कि शनिवार को लोगों की जान से जुड़े

इस मामले में सांझवीर ने खबर प्रकाशित कर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद हरकत में आए नपा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पाइप लाइन लीकेज और टंकी की सफाई का काम शुरू किया है। यहां भी जलशाखा और स्वच्छता शाखा में तालमेल नहीं होने के कारण दोनों विभाग एक दूसरे पर टालते रहे, जबकि प्रभारी सीएमओ ब्रजगोपाल परते ने मौखिक रूप से जल और स्वच्छता शाखा को सामंजस्य बनाकर पाइप लाइन और टंकियों की सफाई के लिए कहा था।

अलग-अलग जगह पहुंची टीम, लीकेज किए बंद

सांझवीर की खबर के बाद में नपा की जलशाखा हरकत में आई। शुक्रवार शाम को शहर के कुछ स्थानों पर लीकेज बंद करने की शुरुआत हो गई। शनिवार सुबह बड़े पैमाने पर जलशाखा की टीम ने शहर के अंबेडकर, दुर्गा, शंकर और गांधी वार्ड में लीकेज पाइप लाइन का काम शुरू कर दिया। मुख्य सड़क और नाली के पास स्थित इन पाइप लाइन में काफी दिनों से लीकेज था, लेकिन खबर के बाद इसे दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया है।

जलशाखा की टीम के मुताबिक चिन्हित करने के बाद जोन बनाकर पाइप लाइन का लीकेज तलाशा जाएगा। परशुराम चौक पर जो सीवर का पाइप वाल्व के पास उसे बढ़ाने के लिए चौक के चौड़ीकरण के दौरान काम किया जाएगा। दूसरी तरफ सभी 11 सप्लाय टंकियों की मरम्मत के लिए रविवार दोपहर बाद और सोमवार सुबह से बड़े पैमाने पर काम शुरू किया जा रहा है।

इनका कहना…

गुरुवार को भोपाल से लीकेज पाइप लाइन मरम्मत और टंकियों की सफाई के लिए निर्देश मिले थे। जलशाखा और स्वच्छता शाखा को मौखिक रूप से अभियान चलाने को कहा था, लेकिन कल से यह अभियान शुरू हो गया है। रविवार को पूरे दिन कई जगह पाइप लाइन लीकेज को सुधारा गया है। कल से टंकियों की सफाई का काम भी बड़े पैमाने पर शुरू कर देंगे।

-ब्रजगोपाल परते, प्रभारी सीएमओ, नपा बैतूल। 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button