Betul Crime News: बोथिया में खुलेआम लग रहा जुएं दाव

थाना प्रभारी का अभयदान! शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
Betul Crime News: बैतूल। झल्लार थानाक्षेत्र के बोथिया में लंबे समय से ताश के 52 पत्तों पर दाव लगाने का खेल खुलेआम चल रहा है। क्षेत्र के लोगों की माने तो साप्ताहिक बाजार तो कभी झल्लार के पास ढलान पर प्रदीप, कल्लू, सागर और लाला की जोड़ी तीन माह से खुलेआम दाव लगा रही है। चौकाने वाली बात यह है कि कुछ माह पहले पदस्थ किए गए थाना प्रभारी वाहिद खान भी इस जुएं पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। जनचर्चा के अनुसार झल्लार पुलिस को जुआं संचालित होने की जानकारी है। इसके बावजूद कार्रवाई न होने से पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। बताया जाता है कि दोपहर 2 बजे से देर रात तक बोथिया में प्रदीप, कल्लू, सागर और लाला की चौकड़ी एक सैकड़ा से अधिक लोगों के साथ मिलकर बड़ा जुआंघर संचालित कर रही है।
ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में चौपहिया और दोपहिया वाहन का जमघट देखने के बाद झल्लार पुलिस को सूचना भी दी, लेकिर आज तक जुएं के अड्डे पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इसी का फायदा उठाकर जुआरी खुलेआम दाव लगवा रहे हैं। बताया जाता है कि इस जुआंघर में बैतूल के अलावा भैंसदेही और आसपास समेत महाराष्ट्र के जुआरी भी बड़ी संख्या में दाव लगाने पहुंच रहे हैं।
एसपी को कर रहे गुमराह
नए एसपी की आमद हुए जिले में लगभग तीन माह का समय होने को है, लेकिन उन्हें भी अधीनस्थ लगातार गुमराह कर रहे हैं। इसी वजह जुएं सट्टे की बाहर आई हुई है। कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता निभाई जा रही है। मीडिया लगातार मामले उठा रहा है, लेतकिन एसपी भी विशेष टीम भेजकर जुएं के अड्डों पर विशेष टीम भेजकर कार्रवाई कराने से लगातार परहेज कर रहे हैं। खबर है कि क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी जुएं के अड्डों से परेशान होकर आईजी से भी मिलने वाले हैं।




