Betul Ki Khabar: जिले की 165 पंचायतों की टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य

पिछली बार 219 पंचायतें हो चुकी है टीबी मुक्त

Betul Ki Khabar: बैतूल। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष जहां 219 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था, वहीं इस वर्ष 165 पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के अनुसार विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार जिले में 3 लाख 89 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य था, जिसमें से अब तक 3 लाख 23 हजार लोगों की जांच पूरी कर ली गई है। इस प्रकार अभियान ने 83 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। स्क्रीनिंग के दौरान जिले में 1415 लोग टीबी पॉजिटिव पाए गए हैं। टीबी उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा संघन टीबी उन्मूलन अभियान के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाने के बाद भी जिले में नए मरीज सामने आ रहे हैं। क्षय विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूकता रैली, प्रचार कार्यक्रम, डोर-टू-डोर सर्वे और स्क्रीनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी नियंत्रित तो है, लेकिन पूरी तरह से बीमारी पर अंकुश अभी नहीं लग पाया है। केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक देश को टीबी मुक्त करना है, जिसके लिए जिले में तेजी से प्रयास जारी हैं।

इनका कहना….

इस बार जिले की 165 पंचायतों को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य मिला है। सतत् स्क्रीनिंग का काम किया जा रहा है, टीबी के मरीजों में कमी आ रही है।

डॉ. आनंद मालवीय, जिला क्षय अधिकारी, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button