Betul News: गुजरात से 2 साल बाद घर लौटे युवक ने लगाई फांसी, बिहार के युवक की ट्रेन से कटकर मौत
Betul News: A young man who returned home from Gujarat after 2 years committed suicide by hanging himself, a young man from Bihar died after being hit by a train.

Betul News: मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम बुवालखापा में गुजरात से दो साल बाद घर लौटे युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वही मध्य रेल के डाउन ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहे बिहार निवासी युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
दुनावा पुलिस चौकी मैं पदस्थ प्रधान आरक्षक दिनेश बरडे ने बताया ग्राम बुवालखापा निवासी काशीराम परते का पुत्र रोहित 20 साल गुजरात की कंपनी में काम करता था। बीते सप्ताह रोहित 2 साल बाद घर आया था। सोमवार सुबह रोहित के माता-पिता खेत चले गए थे। रोहित घर पर अकेला था। रात में रोहित के माता-पिता खेत से घर आए तो उन्हें घर का दरवाजा बंद मिला। रोहित को आवाज देने पर उसने दरवाजा नहीं खोला तो काशीराम ने दरवाजा खोला। घर के अंदर जाकर देखा तो रोहित लकड़ी की म्याल पर फांसी के फंदे से झूल रहा था। काशीराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का पंचनामा बनाकर मंगलवार सुबह रोहित के शव का पोस्ट मार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रधान आरक्षक श्रीबरडे ने बताया मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत
मध्य रेल के मुलताई जौलखेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच बिहार के युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सहायक उप निरीक्षक एमएल गुप्ता ने बताया सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात 3 बजे सूचना मिली थी कि डाउन ट्रैक के खंभा नंबर 891/02 के पास एक शव पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे और युवक के पेट की जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल से उसकी पहचान बिहार के धनचर वार्ड नंबर 1,मानसी,फ़नागौ खगदिया निवासी पंकज पिता दशरथ चौधरी 40 साल बतौर हुई।
मोबाइल में मिले मृतक की पत्नी के नंबर पर घटना की सूचना दी। श्रीगुप्ता ने बताया परिजनों ने राशि नहीं होने का वाला देकर बोलता ही आने में असमर्थता जताई। मृतक को मुलताई में ही दफनाया जाएगा। आरपीएफ थाना आमला के आरक्षक रामनाथ की सूचना पर मर्ग कायम किया है। मृतक नागपुर से भोपाल की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में गेट पर बैठकर सफर कर रहा था। नींद का झोंका आने पर गेट से गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया।




