Betul Ki Khabar : स्वच्छता पाठशाला के नवाचार को इंडिया बुक आफ रिकार्ड में स्थान
Betul Ki Khabar: Swachhata Pathshala's innovation gets place in India Book of Records

बैतूल के पूर्व सीएमओ भदौरिया समेत स्वच्छता निरीक्षकों का सम्मान
Betul Ki Khabar : बैतूल। बीते वर्ष बैतूल नपा ने तत्कालीन सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया के नवाचार को शहर में धराताल पर उतारकर खूब सुर्खियां बटोरी। बीत वर्ष सितंबर माह में इस अनूठे आयोजन में नगर के सभी शासकीय निजी स्कूलों में एक साथ स्वच्छता पाठशाला 23 सितंबर में हुआ था। इसमें 102 निजी और सरकारी स्कूलों के अलावा 79 आंगनबाड़ियों में 23 हजार 774 छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की पाठशाला में शहर के गणमान्य, बुद्धिजीवी, अधिकारी, राजनेता, अधिवक्ता, पत्रकारों और समाजसेवियों ने स्वच्छता की सीख दी थी। स्वच्छता की इस पाठशाला का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। पूरे आयेाजन में शिक्षक बनकर खुद केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके, हेमंत खंडेलवाल, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, पूर्व एसपी निश्चल एन झारिया समेत जिला मुख्यालय के तमाम अधिकारी भी शिक्षक बनकर विद्यार्थियों को स्वच्छता की सीख देने पहुंचे। इस अनूठे आयोजन की बैतूल से लेकर पूरे देश मेें खूब चर्चा हुई।

इंडिया बुक आफ रिकार्ड ने किया सम्मान
बीते वर्ष बैतूल में हुए इस नवाचार की इंडिया बुक आफ रिकाडर्स ने भी सराहना की है। दो दिन पहले राजधानी भोपाल में स्वच्छता के पाठशाला के आयोजन को इंडिया बुक आफ रिकार्डस में दर्ज होने के बाद बैतूल के तत्कालीन सीएमओ ओम पाल सिंह भदौरिया, स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया, राजेश सोनी, स्वच्छता शाखा के लिपिक कन्हैया भलावी, ओम सांई विजन के मनीष यादव को सम्मानित किया गया। इस दौरान इंडिया बुक आफ रिकार्डस के डॉ अमित कुमार जैन, डॉ रिंकू पोरवाल ने नपा की टीम को प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया। तत्कालीन सीएमओ भदौरिया ने प्रतिक्रिया जाहिर करते कहा कि टीम वर्क और बैतूल के सांसद-विधायक एवं कलेक्टर की प्रेरणा से स्वच्छता पाठशाला का कार्यक्रम सफल हुआ। इसके असील हकदार 25 हजार वे लोग हैं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने मेें दिन रात एक की।




