Betul News: पटाखा लायसेंस के पुराने आवेदन निरस्त

Betul News: Old applications for firecracker license cancelled

अब नए फॉर्मेट में करना होगा आवेदन, व्यवसायियों पर दोहरी मार

Betul News: बैतूल। दीपावली के नजदीक आते ही पटाखा व्यवसायियों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन इस बार नया फॉर्मेट जारी होने से कई पुराने आवेदन निरस्त हो गए हैं। कई व्यापारियों ने पुराने फॉर्मेट के अनुसार ऑनलाइन आवेदन जमा किए थे, जिन्हें अब शासन स्तर से अस्वीकार कर दिया गया है। अब सभी को नए फॉर्मेट के अनुसार दोबारा आवेदन भरना होगा।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में पटाखा लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। पुराने नियमों के तहत 25 किलो बारूद के लाइसेंस के लिए 650 रुपये फीस तय थी, लेकिन अब शासन ने संशोधन कर नया फॉर्मेट जारी किया है। नए फॉर्मेट में 100 किलो बारूद के लाइसेंस के लिए मात्र 550 रुपये फीस निर्धारित की गई है। यानी अब अधिक मात्रा के बारूद पर कम शुल्क लग रहा है, जिससे व्यवसायियों को आर्थिक रूप से राहत मिली है।

हालांकि, जिन व्यापारियों ने पहले ही पुराने फॉर्मेट के अनुसार आवेदन कर दिए थे, उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि निरस्त हुए आवेदनों की फीस भी वापस नहीं की जा रही है। अब उन सभी को नए फॉर्मेट में दोबारा आवेदन भरकर फिर से फीस जमा करनी होगी। इस कारण कई पटाखा व्यवसायियों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि शासन को पुराने फॉर्मेट वाले आवेदनों की फीस समायोजित करनी चाहिए थी ताकि व्यापारियों को दोहरी आर्थिक हानि न झेलनी पड़े।

इनका कहना

लायसेंस के लिए आवेदन शासन स्तर पर ऑनलाईन किए जा रहे है, स्थानीय स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया और शुल्क जमा नहीं किया जा रहा है, जो भी परेशानी जा रही है यह शासन स्तर की समस्या है, इसमें हम यहां से कुछ नहीं कर सकते।

अभिजीत सिंह

एसडीएम बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button