Betul News: वन विभाग के आपरेटरों की लाइफ स्टाइल में आया बदलाव….

महत्वपूर्ण शाखा में नियम विरूद्ध जमे आपरेटर जमकर काट रहे चांदी

Betul News: बैतूल। वन विभाग में पदस्थ ऑपरेटरों को लेकर सांझवीर टाईम्स द्वारा प्रकाशित खबर के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। खबर के बाद इन ऑपरेटरों द्वारा की गई कारगुजारियों की खबरें भी अब छनकर बाहर आनी शुरू हो गई हैं। सूत्र बताते हैं कि वर्षों से जमे इन दस ऑपरेटरों की पूर्व और वर्तमान की लाइफ स्टॉइल में भी काफी अंतर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने सिर्फ इसलिए मुख्य वनसंरक्षक वन संरक्षक के निर्देशों को दरकिनार कर रखा है कि इन ऑपरेटरों की पदस्थापना से अधिकारियों का सीधा हित जुड़ा हुआ है।

पश्चिम वन मंडल में पदस्थ तीन ऑपरेटरों में से दो की पदस्थापना व्यय शाखा एवं एक आपरेटर स्थापना शाखा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी तरह दक्षिण वन मण्डल में भी ऑपरेटर मानचित्रकार, व्यय और स्थापना शाखा में बैठे हुए हैं। उत्पादन में भी कुछ यही स्थिति बनी हुई है। यहां भी तीन ऑपरेटर व्यय और स्थापना शाखा ही देख रहे हैं। उत्तर वन मंडल का एक ऑपरेटर भी व्यय शाखा में ही पदस्थ है। सरकारी महकमे में यह दोनों ही शाखाएं अपने आप मे बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

इन सभी दस ऑपरेटरों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए यदि किसी मुख्य वन संरक्षक अधिकारी ने निर्देशित किया है तो कुछ सोच और समझ के साथ ही किया होगा, लेकिन इन विवादित ऑपरेटरों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं कि जा रही या क्यों नहीं कि गई, यह समझ से परे हैं। विभाग के रेग्युलर कर्मचारी भी ऑपरेटरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर चुके हैं।

बताया जा रहा है कि कार्यालय की कई गोपनीय जानकारी इन्हीं ऑपरेटरों से होकर गुजरती हैं। जबकि ऑपरेटरों की नियुक्ति भी परमानेंट नहीं होती। बावजूद इसके मुख्यवनसंरक्षक के निर्देशों को ठंडे बस्ते में डाला जाना कहीं ना कहीं दाल में काला जैसा प्रतीत हो रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button