Betul College Admission News : सरकारी कॉलेजों में 50 फीसदी सीटें खाली, घटती रुचि बनी चिंता का विषय

ऑनलाइन पंजीयन के बावजूद नहीं ले रहे विद्यार्थी प्रवेश

Betul College Admission News : बैतूल। जिले के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को शुरू हुए ढाई माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 50 प्रतिशत सीटों पर ही एडमिशन हो पाए हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 15 मई से एडमिशन प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब तक दो राउंड पूरे हो चुके हैं और द्वितीय सीएलसी राउंड 16 से 31 जुलाई तक चल रहा है, जिसके समाप्त होने में अब सिर्फ दो दिन शेष हैं।

जिले के 10 ब्लॉकों के अंतर्गत आने वाले 10 सरकारी कॉलेजों में कुल 15,910 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से अब तक सिर्फ 7,964 सीटों पर ही एडमिशन हो पाए हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में 5,709 और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में 2,046 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है।

कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थी बड़ी संख्या में ऑनलाइन पंजीयन तो कर रहे हैं, लेकिन अंतिम रूप से प्रवेश नहीं ले रहे। यह स्थिति लगातार बनी रही तो कॉलेजों की कक्षाएं अधूरी रह जाएंगी और शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो सकता है। निजी संस्थानों, ऑनलाइन कोर्सेस और रोजगार उन्मुख विकल्पों की ओर युवाओं का रुझान बढ़ रहा है, जिससे सरकारी कॉलेजों में रुचि कम हो रही है। यह स्थिति शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का कारण बनती जा रही है।

द्वितीय परीक्षा की नहीं आया अभी तक परिणाम

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की द्वितीय परीक्षा का परिणाम अभी तक नहीं आया है। इसीलिए विद्यार्थी कॉलेजों में भी एडमिशन नहीं ले पा रहे है। परीक्षा परिणाम आने और उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी कॉलेज में एडमिशन ले सकते है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा अभी तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने और कॉलेजों में एडमिशन नहीं होने से विद्यार्थी बेहद चिंतित है। कॉलेजों के प्राचार्यों का कहना है कि कक्षा 12वीं के द्वितीय परीक्षा परिणाम आने के बाद तेजी से कॉलेजों में रिक्त सीटे पूरी होने की संभावना है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button