Betul Ki Khabar: सावन मास में गंगाजल की मांग में कमी, फिर भी जारी है बिक्री

Betul Ki Khabar: There is a decrease in demand for Gangajal in the month of Sawan, yet its sale continues

डाक घरों में 250 एमएल की बोतल 30 रुपये में उपलब्ध

Betul Ki Khabar: बैतूल। सावन मास में आमतौर पर गंगाजल की मांग में वृद्धि देखी जाती है, लेकिन इस बार जिले में गंगाजल की डिमांड अपेक्षाकृत कम रही है। हालाकि पूजा-पाठ और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के लिए श्रद्धालु डाक घरों से गंगाजल खरीद रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शहर के प्रमुख डॉक घरों में 250 एमएल की गंगाजल बोतल 30 रुपये में बेची जा रही है। सावन में शिव पूजन के लिए गंगाजल का विशेष महत्व होता है, लेकिन इस वर्ष बारिश की अनियमितता और अन्य धार्मिक सामग्री की उपलब्धता के चलते गंगाजल की बिक्री सीमित रही। जिले में गंगा जल की अपेक्षा ताप्ती जल से भगवान भोले नाथ का अभिषेक किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सावन मास में गंगा जल की अधिक मांग होने की संभावनाओं को देखते हुए 500 बोतल मंगवाई गई थी। सावन मास के दो सोमवार बीत गए अभी तक 500 बोतल गंगा जल की नहीं बिक सकी। डॉक कर्मियों का कहना है कि प्रतिदिन बड़ी मुश्किल से 5 से 6 बोतल गंगा जल की बिक्री हो रही है। डॉक घर में लोगों को आसानी से गंगाजल मिल रहा है। इसके बावजूद भी डिंमांड बहुत कम है।

ताप्ती के जल से हो रहा अभिषेक

बैतूल जिले में सावन मास में अभिषेक के लिए ताप्ती जल का उपयोग सबसे ज्यादा हो रहा है। मान्यताओं के अनुसार गंगा जल की तरह ही ताप्ती जल को भी पवित्र माना गया है। स्थानीय लोगों को ताप्ती जल आसानी से नि:शुल्क उपलब्ध हो जाता है। इसीलिए लोग गंगा जल खरीदने की वजाएं ताप्ती के जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे है। कावड़ यात्रा में भी कावड़िए माँ ताप्ती का जल लेकर यात्रा कर अभिषेक कर रहे है। पहले की तुलना में इस बार मांग में 30 से 40 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि धार्मिक आस्था के चलते कुछ नियमित ग्राहक अब भी गंगाजल की खरीदारी कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की मान्यता

श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन में भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में गंगाजल की उपलब्धता बनी रहना जरूरी है।

इनका कहना…..

सावन मास में डाक घर में गंगा जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है इस बार गंगा जल की बिक्री बहुत कम हो रही है।

राजेश कुमार शर्मा, पोस्ट मास्टर, मुख्य डाक घर बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button