Politics : राजनीतिक हलचल: आखिर टीम बी को कौनसा नया गाना लांच करना पड़ा?? जिला अध्यक्ष के दावेदार आखिर किसे कोस रहे???? ऐसा क्या हुआ कि विपक्षी भी गा रहे गुणगान????? विस्तार से पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में…..

टीम बी का नया गाना लांच
एक पार्टी में भैया के प्रदेश के मुखिया बनने के बाद उनकी पार्टी की टीम बी के कई सदस्य ने पैतरा बदल लिया है। कुछ लोग ही ऐसे हैं जो एक पूर्व माननीय की बी टीम वाले तथाकथित पार्टी के नेताओं को समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। दरअसल भैया को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है और वे अपना जलवा भी तीन दिनों में दिखा चुके हैं। ऐसे में टीम बी के मुखिया और उनके सदस्य नए पैतरों को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं, लेकिन उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है। यह जरूर है कि टीम बी ने भैया के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर एक गाना जरूर लांच कर दिया है। इसका शीर्षक दिया है मुबारक हो तुमको, ये शमा सुहाना, मैं खुश हूं, मेरे आंशुओं पर न जाना। इस गीत को टीम बी के लोग मिलने के बाद पिछले कुछ दिनों से चौक चौराहों पर गुनगुनाते देखे जा रहे हैं।
किसे कोस रहे जिला अध्यक्ष के दावेदार
एक पूर्व माननीय के करीबी और शुभचिंतक उस आदमी को कोस रहे हैं, जिसने उन्हें जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी में उतरवा दिया। चर्चा है कि इस बात से उक्त पूर्व का अध्यक्ष बनने पर भी नुकसान है और न बनने पर भी। कहा जा रहा है कि शुभचिंतक मानते हैं कि बहुसंख्यक समाज को यह मैसेज गया है कि उनके समाज के नेताओं के खिलाफ ही लगे रहते हैं। दरअसल इसमें आजकल इस गैंग में सलाहकारों की संख्या बहुत अधिक हो गई है। फिलहाल तीन नाम खासे चर्चा में है जो इस गैंग के किरदार बताए जा रहे हैं।
विपक्षी भी गा रहे गुण
इन दिनों एक पार्टी में मुखिया की कमान मिलने के बाद विपक्षी पार्टी के लोग भी उनके कायल हो गए हैं। अब तक सार्वजनिक कार्यक्रमों और अन्य जगह पर शब्दबाण छिड़ा करते थे, लेकिन इस समय जिले की राजनीति में बदला बदला सा माहौल दिख रहा है। जिन्हें यह नियुक्ति मिली है, उनकी सफलता पर विपक्षी पार्टी के लोग भी मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। उनका भी मानना है कि सफलता का शार्टकट नहीं होता। यदि ईमानदारी से संगठन का काम कर भरोसा जताए तो इस तरह की जिम्मेदारी मिलती है। सोशल मीडिया पर तो नहीं, लेकिन चौक चौराहों पर विपक्षी पार्टी के नेता चुने गए अध्यक्ष को बधाई देने से नहीं चुक रहे हैं।




