MP News: खुशखबरी! मप्र के टॉपर्स को जल्द मिलेगा लैपटॉप स्कूटी और साइकिल, छात्र तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट
MP News: Good news! Toppers of MP will soon get laptop, scooter and bicycle, students should keep these documents ready

MP News: मध्य प्रदेश के टॉपर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य की 5 लाख मेधावी छात्रों को जुलाई खत्म होने से पहले लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल दिया जाएगा। मोहन सरकार जुलाई के पहले सप्ताह में टॉपर्स को गिफ्ट देने जा रही है। सरकार ने सभी जिलों से पात्र छात्रों की जानकारी मांगी है और 4 जुलाई तक इनका डाटा एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
4 जुलाई को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में टॉपर्स को मिल सकता है तोहफा
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 जुलाई को भोपाल के मिंटो हॉल में छात्रों को लैपटॉप, साइकिल और स्कूटी दे सकते हैं। इस वितरण समारोह में एक राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा जिसमें कई जिले वर्चुअल जुड़ेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सभी जिलों को तैयारी करने का आदेश जारी किया गया है। विभाग में साफ शब्दों में कहा है कि इस तैयारी में किसी भी तरह की देरी न हो इस बात का खास ख्याल रखें।
6वीं से 9वीं तक के छात्रों को मिलेगा साइकिल
सभी डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद 4 जुलाई को कक्षा 6 से लेकर कक्षा 9 तक के 4.3 लाख छात्रों को साइकिल दिया जाएगा। विशेष कर दूर से स्कूल आने वाले छात्रों को साइकिल मिलने वाला है ताकि उन्हें स्कूल आने में सुविधा हो और वह स्कूल ड्रॉपआउट ना करें।
छात्र तैयार रखें यह डॉक्यूमेंट
जो छात्र सरकार की योजना के लिए पात्र है उनकी बैंकिंग डिटेल पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।पात्र छात्रों का नाम, बैंक खाता, बैंक का नाम और आईएफएससी कोड मांगा जाएगा। सभी जानकारियां मध्य प्रदेश के एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। जिन छात्रों के पास अपना बैंक अकाउंट नहीं है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।




