Betul Samachar: टंकियों के आधा भरने से नलों में नहीं आएगा प्रेसर

Betul News: If the tanks are half filled then there will be no pressure in the taps

वार्डों में सप्लाई की समस्या बरकरार, पार्षदों पर लोगों का दबाव

Betul Samachar: बैतूल। माचना एनीकट में पानी खत्म होने के बाद शहर में पानी की समस्या विकराल रूप धारण करते जा रही है। दूसरी तरफ ताप्ती बैराज की मोटर में फाल्ट आने से समस्या और बढ़ गई है। जैसे तैसे नगरपालिका दो मोटरों से फिल्टर प्लांट तक पानी लाकर शहर में पानी की सप्लाई कर रही है, लेकिन पर्याप्त प्रेसर नहीं होने से नलों में नियमित सप्लाई प्रभावित हो रही है। शहर की लगभग दस टंकियां पूरी तरह नहीं भरने से नलों में प्रेसर नहीं आना पार्षदों के लिए भी चुनौती बन रहा है। कई वार्डों में दो दिन के अंतराल में आने वाली सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि मोटर से भी पानी छत पर नहीं चढ़ रहा है, इसके बाद उन्हें टैंकर खरीदकर बुलाना पड़ रहा है। नपा का कहना कि आगामी दिनों तक यह समस्या बनी रह सकती है।

गर्मी के दिनों में एक बार फिर पानी की समस्या ने नगरपालिका की मुसीबत बढ़ा दी है। मई माह तक तो जैसे-तैसे सप्लाई कर नगरपालिका ने काम निकाल दिया, लेकिन विवेकानंद वार्ड में माचना एनीकट के सूखते ही नपा की टेंशन बढ़ना स्वभाविक था। लाखापुर और गंगूडोह का पानी पहले ही खत्म होने से अब केवल ताप्ती बैराज पर नपा को अधिक निर्भर रहना पड़ रहा है, लेकिन वहां पर भी स्थिति नियंत्रित नहीं है। दरअसल बैराज में लगी दो मोटर पुरानी होने के कारण अक्सर खराब हो जा रही है। इसी वजह बैतूल शहर की पेयजल व्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। रविवार को एक मोटर भोपाल से सुधरकर आई तो दूसरी खराब हो गई। बमुश्किल शहर में सप्लाई की, लेकिन जिस दिन लोगों को पानी दिया जाना था, सप्लाई नहीं होने से हाहाकार मच गया। खुद सीएमओ को व्यवस्था संभालने के लिए ताप्ती बैराज पहुंचना पड़ा।

एक सप्ताह तक ऐसे ही रहेंगे हालात

नपा सूत्र बताते हैं कि बैराज की मोटर पुरानी होने के कारण पहले जैसा प्रेसर नहीं दे रही है। इसी वजह बैराज से शहर तक पानी पहुंचने में समय लग रहा है। इसके बाद शहर के विभिन्न वार्डों की दस टंकियों को भरना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। पिछले दस दिनों से हालात यह हो गए हैं कि दस लाख लीटर वाली पानी की टंकियों को महज आधा भरने के बाद ही वार्डों में सप्लाई की जा रही है, इससे नलों में प्रेसर न आने की शिकायतें लगातार मिल रही है। नपा ने नई मोटर खरीदने के लिए तैयारी की है , लेकिन इस प्रक्रिया में समय लग जाएगा, तब तक शहर के लोगों को इस तरह की समस्याओं का सामान करना पड़ सकता है। हालांकि दो दिन के अंतराल में नियमित सप्लाई करने के लिए नपा ने अपना दावा दोहराया है।

इनका कहना…

बैराज की मोटरों से सप्लाई की जा रही है, लेकिन उन्हें भी कुछ रेस्ट की जरूरत होती है। इसी वजह टंकियां पूरी नहीं भरने से पानी सप्लाई बाधित हो रहा है। कुछ दिनों में इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

सतीष मटसेनिया, सीएमओ नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button