Betul Samachar: प्रदेश युकां की परफार्मर लिस्ट में बैतूल के आकाश का भी नाम

Betul News: Akash of Betul's name is also in the state Yukan performer list

प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए पात्र, यदि जीते तो वागद्रे के बाद दूसरी बार मिलेगा जिले को मौका

Betul Samachar: बैतूल। युवक कांग्रेस में इस समय संगठनात्मक चुनाव की सुगबुगाहट काफी तेज है। जिला बाडी के लिए चुनाव लड़ने वालों के नाम सामने आ चुके हैं। इस बीच प्रदेश युवक कांग्रेस ने ऐसे 43 युवक कांग्रेसियों की परफार्मर लिस्ट जारी की है, जो प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं। इस सूची में बैतूल से युवक कांग्रेस के धुरंधर नेता आकाश भाटिया का नाम भी सामने आया है। यह बैतूल के लिए सम्मान की बात कही जा सकती है। आकाश अब प्रदेश अध्यक्ष के लिए कैंपन कर चुनाव मैदान में उतरते हैं। यदि वे अध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की युवा बाडी संभालने वाले दूसरे नेता होंगे।

पिछले माह से युवक कांग्रेस में जिला एवं प्रदेश स्तर के चुनाव के लिए तैयारियां चल रही है। सिस्टम बदलने के बाद कई युवा जोशीले अंदाज में अपनी दांवेदारी जता रहे हैं। इधर प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी युकां ने राष्ट्रीय स्तर पर युकां के अध्यक्ष ने साक्षात्कार लिया था। बड़ी संख्या में परफार्मर बनने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब ने साक्षात्कार लेने के बाद प्रदेश से 43 युवक कांग्रेस नेताओं का चयन किया है। इनमें बैतूल से एकमात्र युकां के जिला उपाध्यक्ष और युकां के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश भाटिया का चौकाने वाला नाम भी सामने आया है। पूर्व में कर्नाटक चुनाव में युकां की ओर से अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराने वाले आकाश भाटिया यदि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ते हैं तो यह गर्व की बात होगी।

सर्वाधिक वोट लेने वाला बनेगा प्रदेश अध्यक्ष

युकां के चुनाव में पूरे प्रदेश से सर्वाधिक वोट लेने वाला नेता ही युकां का प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा। नियम के मुताबिक उपाध्यक्ष में जिसे अध्यक्ष के बाद सबसे कम वोट मिलेंगे और इसके बाद क्रमश: महासचिव, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाएंगे। इस लिहाज से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए मैदान में उतरने के लिए आकाश भाटिया ने कमर कस ली है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के पिछले चुनाव की कार्यकारिणी में चुनाव जीतने वाले युकां को ही यह अवसर मिल रहा है। सभी सहयोगियों के मार्गदर्शन से वे परफार्मर लिस्ट में शामिल होने के बाद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सभी कांग्रेसियों से मार्गदर्शन भी मांगा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button