Betul Today News : जिस छात्रावास का भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया था लोकार्पण, उसी के निरीक्षण में विधायक को मिली खामियां कर दो
जनप्रतिनिधि बोले- जब निर्माण हो रहा रहा था, तब करना था विधायक को निरीक्षण, अधिकारियों का भी दोबारा लोकार्पण से इंकार

Betul Today News : बैतूल। घोड़ाडोंगरी विधायक इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली को लेकर खासी चर्चा में है। पहले यादव समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात न कर, फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को समय न देने का मामला सुर्खियों में था कि अब घोड़ाडोंगरी विस क्षेत्र के बीजादेही में छात्रावास के लोकार्पण के मामले में नई चर्चा छिड़ गईहै। दरअसल विधायक के बीमार होने के बाद उन्होंने अपने प्रतिनिधियों के हस्ते पिछले दिनों छात्रावास का लोकार्पण और एकीकृत शासकीय स्कूल में साइकिल वितरण का कार्यक्रम पूरा करा लिया, लेकिन अब खुद शुक्रवार यहां पहुंचकर खामियां निकालने लगी। इसके बाद संभावना है कि विधायक की नाराजगी सामने आने पर दूसरी बार छात्रावास का लोकार्पण होगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के बीजादेही में नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण समेत एकीकृत शासकीय स्कूल में साइकिल वितरण के अलावा अन्य कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक गंगा उइके को शामिल होना था। सूत्र बताते हैं कि वे उनकी तबीयत खराब होने के बाद कार्यक्रम तय होने पर उन्होंने अपने प्रतिनिधियों के तौर पर जनपद अध्यक्ष शिवशंकर मवासे, विधायक प्रतिनिधि जयकिशोर बडू मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नायक, पूर्व जनपद अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर को इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भेजा था। बताया जाता है कि कार्यक्रम संपन्न होने के बाद में इसके फोटो भी वायरल हुए। फोटो में विधायक प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता छात्रावास का लोकार्पण और फीता काटते देखे जा रहे हैं। भाजपा के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने विधायक का प्रतिनिधित्व करते हुए छात्रावास का सूक्ष्म अवलोकन भी किया, लेकिन सारी व्यवस्थाएं माकुल मिली। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा निर्मित इस छात्रावास का लोकार्पण के बाद गांव वाले भी काफी खुश बताए जा रहे हैं।

विधायक को निरीक्षण में मिली खामियां
इधर बताया जाता है कि अपने प्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में छात्रावास के लोकार्पण के चार माह बाद क्षेत्रीय विधायक गंगा उइके को छात्रावास निर्माण में लापरवाही की शिकायत मिली तो वे तुरंत शुक्रवार को मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने बीजादेही के छात्रावास में घटिया निर्माण की शिकायत पर सूक्ष्म निरीक्षण किया। जानकारी सामने आई है कि निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने दोबारा छात्रावास का विधिवत लोकार्पण करने की बात भी कही। बताया जा रहा है कि विधायक की नाराजगी के बाद जिम्मेदार छात्रावास को सुधार की बात कर रहे हैं। हालांकि दावा किया जा रहा है कि दूसरी बार लोकार्पण होना संभव नहीं है। अब देखना यह है कि शासकीय नियम के अनुसार छात्रावास की मरम्मत की बात दूसरी बार लोकार्पण होता है या नहीं।

बड़ा सवाल: निरीक्षण से क्या जाएगा संदेश
चौकाने वाली बात यह है कि अपने ही प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधायक ने बीजादेही में छात्रावास का लोकार्पण करवा दिया। बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर शासकीय राशि का उपयोग किया गया। इसके बाद अचानक विधायक ने छात्रावास का निरीक्षण कर इसमें खामियां निकाल दी। ऐसे में सवाल यह उठ रह है कि जब उन्होंने अपने भाजपाई प्रतिनिधियों के साथ छात्रावास का लोकार्पण कर दिया था, फिर खुद निरीक्षण कर इसमें खामियां निकाल रही है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में क्या संदेश जाएगा? यह सवाल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में विधायक गंगा उइके से संपर्क करने के लिए उनके मोबाइल 9424968413 पर कई कार काल किया, लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह रिसीव नहीं किया। उन्हें मैसेज भी किए, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
इनका कहना…..
मेरे पदभार ग्रहण करने के पहले बीजादेही में छात्रावास का लोकार्पण हुआ था। विधायक ने कल निरीक्षण कर जो भी खामियां बताई थी, पूरा कर लेंगे, लेकिन दूसरी बार लोकार्पण करना संभव नहीं है।
– श्री बारस्कर, ईई पीआईयू बैतूल
कार्यक्रम में विधायक की तबीयत खराब होने के बाद हमारी मौजूदगी में छात्रावास का लोकार्पण हुआ था। जब छात्रावास का निर्माण चल रहा था, तब विधायक ने निरीक्षण कर खामियां निकालना था। लोकार्पण के चार माह बाद खामियां निकालने का कोई औचित्य नहीं है।
शिवशंकर मवासे, अध्यक्ष जनपद पंचायत शाहपुर
विधायक की तबीयत खराब होने की सूचना उनके प्रतिनिधि बंडू मिश्रा ने दी थी। उन्होंने मुझे बताया था कि विधायक ने अपने प्रतिनिधियों से कार्यक्रम तय होने के बाद लोकार्पण के लिए कहा था। विधायक प्रतिनिधि, अन्य जनप्रतिनिधियों और गांव के लोगों ने लोकार्पण के समय छात्रावास का निरीक्षण किया, लेकिन कोई कमी नजर नहीं आई। मुझे भी पूर्व मंडल अध्यक्ष होने के नाते विधायक प्रतिनिधि बंडू मिश्रा ने आमंत्रित किया था। मुझे भी छात्रावास में कोई खामी नजर नहीं आई। अब विधायक खामियां क्यों निकाल रही है, वे ही बता पाएगी।
मेलाराम यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष, बीजादेही




