Betul Samachar: धनिया और पालक के बीच हो रही थी अफीम की खेती

Betul Samachar: Opium cultivation was taking place between coriander and spinach.

10 किलो वजन सहित 20 हजार रुपए की अफीम जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Betul Samachar: बैतूल। जिस तरह से एक के बाद एक जिले में अफीम की खेती का अवैध कारोबार सामने आ रहा है उससे साफ है कि, इसके पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। स्वयं एसपी निश्छल झारिया ने भी इसका खुलासा करते नेटवर्क ध्वस्त किए जाने की बात कही है, लेकिन सरगना तक पुलिस की पहुंच अभी दूर की कौड़ी साबित हो रही है। इधर जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में अफीम की खेती किए जाने का तीसरा मामला सामने आ गया है। सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही में पुलिस ने ज्यादा तो नहीं बल्कि खेत मे थोड़े बहुत पौधे जरूर जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की है।

Betul Samachar: धनिया और पालक के बीच हो रही थी अफीम की खेती

 

मेथी, पालक के बीच लह लहा रहे थे पौधे

जिले में अफीम की अवैध खेती किए जाने का पहला मामला सामने आने के बाद एसपी निश्चल झारिया के निर्देशों और मार्गदर्शन में पुलिस फुल एक्टिव मोड में है। मिली जानकारी के मुताबिक बोरदेही थाना क्षेत्र में पतासाजी के दौरान पुलिस को ग्राम सेमरिया खुर्द में एक खेत मे अफीम के पौधे लगे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने गोपनीयता बरतते जब पतासाजी शुरू की तो खबर की पुष्टि भी हो गई। पुलिस ने कार्यवाही के चलते रामजी पाल निवासी सेमरिया खुर्द के खेत पर दबिश दी तो खेत मे मेथी और पालक के बीच अफीम के पौधे लगे पाए गए। जानकारी मिली है कि इन पौधों जा वजन करीब 10 किलो निकला है जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 20 हजार रुपए आंका गया है। पुलिस ने आरोपी रामजी पाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।हालांकि जांच अभी चल रही है , लेकिन एसपी ने इसकी पुष्टि की है।

इनका कहना…

बोरदेही थाना क्षेत्र में एक खेत मे अफीम के पौधे मिले हैं अभी जांच चल रही है।

निश्चल एन झारिया, एसपी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button