Video: Republic Day: जिले में हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाई गणतंत्र की 76 वीं वर्षगांठ, प्रभारी मंत्री ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण, फिर देखो- देखो आया शेर गीत पर खूब थिरके भी
Video: Republic Day: The 76th anniversary of the Republic was celebrated with joy and enthusiasm in the district, the Minister in charge hoisted the flag in the main function, then look - Dekho Aaya Sher also danced a lot on the song.

Republic Day: बैतूल। जिले में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग और पूरी गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के पश्चात आनंद और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे हवा में मुक्त विचरण के लिए छोड़े।
हर्ष फायर के तत्पश्चात परेड दलों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आदिवासी बच्चों के साथ प्रभारी मंत्री काफी देर तक थिरकते रहे। लोगों ने इस दौरान झुब तालियां बजाई।
मुख्य समारोह में विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, नगर पालिका अध्य क्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्केर, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, श्री सुधाकर पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्रीमती कृष्णा हजारे ने किया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पटेल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इसके पश्चात विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक पीटी का प्रदर्शन किया तथा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां
देश भक्ति की भावना को प्रबल करते हुए विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृनतिक कार्यक्रम में आरडी पब्लिक स्कूगल कालापाठा द्वारा वंदे मातरम गीत पर नृत्यं की शानदार प्रस्तु।ति ने प्रथम स्थामन प्राप्त् किया। महाविद्यालय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्याु छात्रावास बैतूल द्वारा “देखो देखों कौन आया, भूमि का मालिक आया रे” गीत पर नृत्यय की प्रस्तु ति ने द्वितीय स्थाछन तथा जयतु-जयतु भारत गीत पर मान सरोवर स्कूभल बडोरा की नृत्यल प्रस्तु ति ने तृतीय स्थान प्राप्ति किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पटेल द्वारा उत्कृसष्ट् कार्य करने वाले विभिन्नल विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों को सम्माेनित किया गया।

प्रभारी मंत्री नन्हींक रियू के साथ थिरके
प्रभारी मंत्री श्री पटेल सांस्कृूतिक कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्यार छात्रावास बैतूल की मनमोहक प्रस्तुतति के दौरान नन्हींा छात्रा के नृत्यि से इतने प्रभावित हुए कि वे स्वमयं को रोक नहीं पाए और नन्हीं के साथ कदम ताल किया।

आकर्षक झाकियों का प्रदर्शन, जिला जेल की झांकी रही प्रथम
समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां का प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा “टी बी मुक्त भारत अभियान”, कृषि विभाग द्वारा “प्राकृतिक खेती वर्तमान की आवश्यकता”, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “किशोर न्याय प्रणाली”, जल निगम व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा “जल जीवन मिशन”, “संभावनाओं का क्षितिज स्वालंबन से रोजगार की ओर” जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा”औद्योगीकरण की ओर अग्रसर बैतूल” आयुष विभाग द्वारा “पहला सुख निरोगी काया”, शिक्षा विभाग द्वारा “सीएम राइस स्कूल”, वन विभाग द्वारा” पानी और जैव विविधता” और नगर पालिका बैतूल द्वारा “स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना की थीम पर आकर्षक झाकियों का प्रदर्शन किया गया। झांकियों में जिला जेल की झांकी प्रथम स्थािन पर, द्वितीय स्थासन पर शिक्षा विभाग की झांकी तथा लोक स्वासस्य्शन यांत्रिकी विभाग की झांकी ने तृतीय स्थासन प्राप्त किया ।

ग्रुप परेड दल में यह रहे विजेता
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप परेड दल ए, बी, सी, डी चार श्रेणियों में परेड की प्रस्तु ति दी गई। परेड दल ग्रुप ए में प्रथम स्थाएन जिला पुलिस बल पुरूष, द्वितीय स्था न जिला होमगार्ड तथा तृतीय स्था्न 13वी वाहिनी सी कंपनी शस्त्रऔ बल ग्वासलियर केम्प बैतूल ने प्राप्ते किया। परेड दल ग्रुप बी में प्रथम स्थामन पर जयवंती हॉक्स र महाविद्यालय बैतूल एनसीसी सीनियर डिवीजन, द्वितीय स्थालन पर राष्ट्री य सेवा योजना ईकाई बैतूल एनएएस छात्रा जेएच कॉलेज बैतूल तथा तृतीय स्थासन राष्ट्री य सेवा योजना संयुक्त ईकाई बैतूल एनएसएस छात्र जेएच कॉलेज बैतूल ने प्राप्तं किया।

इसी प्रकार परेड दल ग्रुप सी में प्रथम शासकीय महारानी लक्ष्मीस बाई कन्याै उच्चसतर माध्यैमिक विद्यालय बैतूल एनसीसी जूनियर डिवीजन, द्वितीय स्थामन पर शासकीय उत्कृ ष्टस विद्यालय बैतूल एनसीसी जूनियर डिवीजन तथा तृतीय स्थाबन सरस्व्ती विद्या मंदिर कालापाठा बैतूल स्कापउट गाईड ने प्राप्त किया।
परेड दल ग्रुप डी में प्रथम स्थान आरडी पब्लिक स्कूयल कालापाठा एनसीसी जूनियर डिवीजन, द्वितीय स्थाटन शौर्य दल महिला सशक्तिकरण महिला बाल विकास बैतूल तथा आरडी पब्लिक स्कूयल कालापाठा एनसीसी जूनियर डिवीजन ने तृतीय स्थाकन प्राप्त किया। इसके अलावा मुख्यब परेड कमांडर श्री दिनेश मर्सकोले रक्षित केन्द्रर, सहायक परेड कमांडर श्री गजेन्द्र केन थाना प्रभारी यातायात तथा पुलिस बैंड बैतूल, घोष दल भारत भारती जामठी को विशेष पुरूस्कापर से सम्मा नित किया गया।




