Betul News: ऑडिटोरियम की चार दुकानें स्व-सहायता समूहों को देने की तैयारी

Betul News: Preparation to give four shops of auditorium to self-help groups

विधायक के निर्देश पर जिपं सीईओ, नपा सीएमओ ने निरीक्षण कर शुरु की प्रक्रिया

Betul News: बैतूल। स्व-सहायता समूहों को सशक्त करने के लिए बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश के बाद शिवाजी ऑडिटोरियम की खाली पड़ी दुकानें आवंटन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। हालांकि कम लागत पर स्व-सहायता समूहों को दुकानें देने के लिए विकल्प तलाशे जा रहे है। सोमवार जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन, नगरपालिका सीएमओ सतीष मटसेनिया और अधिकारियों ने दुकानों को निरीक्षण कर वस्तुस्थिति जानने का प्रयास किया। फिलहाल सामने जिन दुकानों में शटर लगे है, इसे आवंटित करने के प्रयास किए जा रहे है। शेष दुकानों में शटर लगने के बाद इसे नीलाम किया जा सकता है।

नगरपालिका ने करीब 5 वर्ष पहले शिवाजी ऑडिटोरियम का करीब 90 लाख की लागत से निर्माण किया था। बाद में काम बढऩे के साथ ही ऑडिटोरियम की लागत 2 करोड़ तक जा पहुंची। इसका उद्देश्य शहर में ऑडिटोरियम के अभाव से विभिन्न आयोजनों का आवंटित करना था। यह प्रयास फलीभूत भी हुआ और आज यहां कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इससे नगरपालिका के राजस्व में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इस बीच लंबे समय से ऑडिटोरियम के सामने बनाई गई 7 में से 4 दुकानें आज भी उसी स्थिति में है। इनमें से 4 दुकानों में शटर भी लग चुका है। केवल इन्हें आवंटित करने की जरूरत थी लेकिन नगरपालिका ने आज तक इसमें रूचि नहीं दिखाई। यही वजह है कि वर्षों से दुकान नीलाम ना होने के कारण नगरपालिका एक निश्चित राजस्व से चूक गई।

Betul News: ऑडिटोरियम की चार दुकानें स्व-सहायता समूहों को देने की तैयारी

विधायक की तत्परता से फिरेंगे स्व-सहायता समूह के दिन

शहर में निरीक्षण के दौरान काफी बारिकी रखने वाले विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भी ऑडिटोरियम दुकानों के कायाकल्प के लिए अधिकारियों को पिछले दिनों निर्देश दिए थे। उन्होंने कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन से इन दुकानों को स्व-सहायता समूहों को उपलब्ध कराने के लिए कहा था, जिससे उनकी जीविका चल सकें। विधायक पूर्व में भी ऑडिटोरियम की रिक्त दुकानों को स्व-सहायता समूहों को आवंटित करने के लिए कह चुके है, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया।

इसी वजह से दुकानों के आवंटन का मामल खटाई में पड़ गया, लेकिन विधायक की दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि स्व-सहायता समूहों को अच्छी आमदनी दिलाने के उद्देश्य से मुख्य बाजार में स्थित ऑडिटोरियम की रिक्त दुकानें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनका जीवोकार्पजन भी चलता रहे। विधायक की दूरदृष्टि सोच का ही परिणाम है कि दुकानों की आवंटन प्रक्रिया शुरु हो गई है।

आवंटन में कई तरह के पेंच

विधायक के निर्देश के बाद सोमवार को जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन, नगरपालिका सीएमओ सतीष मटसेनिया और अधिकारियों के साथ ऑडिटोरियम पहुंचे और अधिकारियों ने दुकानों का सूक्ष्म अवलोकन किया। चूंकि चार दुकानों में शटर लगे हुए पाए गए। यह दुकानें आसानी से आवंटित की जा सकती है, लेकिन जिन तीन दुकानों में शटर नहीं लगे है, इन्हें आवंटित करने में दिक्कत हो सकती है। कहा जा रहा है कि नगरपालिका अधिनियम में दुकानों की नीलामी करने के बाद ही संबंधितों को उपलब्ध कराई जा सकती है। ऐसे में स्व-सहायता समूहों को दुकानें आवंटित करने विधायक के निर्देश पर अधिकारी भी दिग्भम्र में है।

निरीक्षण के बाद अधिकारी स्व-सहायता समूह को लागत में दुकानें मुफ्त में देने के लिए नियम तलाश रहे है। चूंकि एक दुकान के खर्च में लगभग 10 लाख रुपए की लागत है। इतनी बड़ी राशि स्व-सहायता समूह खर्च नहीं कर सकते, इसलिए राहत के विकल्प तलाशने का कार्य जारी है।

इनका कहना..

विधायक जी ने बैठक में स्व-सहायता समूहों को दुकानें देने के लिए कहा था। हमने कलेक्टर साहब के निर्देश पर ऑडिटोरियम की दुकानें देखी है। आवंटन को लेकर प्लान करने के बाद ही सबकुछ तय किया जाएगा।

अक्षत जैन, सीईओ जिपं बैतूल

विधायक जी के निर्देश पर स्व-सहायता समूह को दुकान देने के लिए नियम तलाश रहे है। चूंकि नगरपालिका अधिनियम में मुफ्त में दुकान देने का प्रावधान नहीं है। ऐसे प्रयास किए जा रहे है, जिसमें स्व-सहायता समूहों को मुफ्त में दुकान उपलब्ध कराई जा सकें।

सतीष मटसेनिया, सीएमओ नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button