Betul Ki Khabar: Video: भाजपा कार्यालय के सामने ठेकेदार ने मरम्मत के नाम लगाया थेगड़ा

Betul Ki Khabar: In front of the BJP office, the contractor put up a wall in the name of repair.

दो दिन में ही उखड़ा डामरीकरण, नपा की फिजूलखर्ची समझ से परे

Betul Ki Khabar: बैतूल। बारिश के बाद शहर की अधिकांश मुख्य सड़कें गड्ढों में तब्दील होने से आम लोग खासे परेशान है। जनप्रतिनिधियों की नाराजगी और मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद नपा ने सड़क ठेकेदारों को बोलकर मरम्मत का काम दो दिन पहले शुरू तो कराया, लेकिन जिस स्तर का काम किया जा रहा है, यह किसी के गले नहीं उतर रहा है। दरअसल सत्तारूढ़ भाजपा के गंज स्थित कार्यालय के सामने से कल ही सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हुआ था और शुक्रवार इसका उधड़ना शुरू हो गया। भाजपा के जनप्रतिनिधि भी सड़क की हालत देखकर स्तब्ध है। जब भाजपा कार्यालय के सामने सड़क की स्थिति के यह हाल तो सड़क की अन्य सड़कों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। ठेकेदार ने इसके अलावा अन्य सड़कों पर भी केवल डामरीकरण की औपचारिकता निभा दी। इसका उदाहरण सीएमएचओ कार्यालय और अंबेडकर चौक के बीच गिट्टी के निकल आने और वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सामने आई है।

सड़कों पर गड्ढे, सपाट सड़क पर बिछा दिया गिट्टी डामर

बारिश के बाद खस्ताहाल हो चुकी सडको की मरम्मत और निर्माण को लेकर तीन दिन पहले ही सीएमओ ने अधीकारियों की बैठक लेकर निर्देश जारी किए थे। निर्देशों के दूसरे दिन ही इस पर अमल भी शुरू कर दिया गया था, लेकिन लापरवाही और मनमानी में जरा भी कमी नजर नहीं आई। एक तरफ सड़कों के निर्माण में बजट का रोना रोया जा रहा है तो मरम्मत में फिजूलखर्ची भी साफ नजर आ रही है। सीएमएचओ कार्यालय और अंबेडकर चौक के बीच नगर पालिका ने करीब 50 मीटर हिस्से में डामरीकरण कर दिया जहां इसकी जरूरत ही नहीं थी। इसके ठीक दो दिन बाद ही किया गया डामरीकरण गिट्टी छोड़ने लगा। मौके पर देखा जा सकता है कि डामर छोड़कर गिट्टी किस तरह सड़क पर फैल रही है। जो वाहन चालकों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर सकती है।

भाजपा कार्यालय के सामने भी घटिया मरम्मत कार्य

नगर पालिका द्वारा भाजपा कार्यालय के सामने भी मरम्मत का काम शुरू किया गया। गुरुवार ही यहां सड़क के बड़े हिस्से की मरम्मत की गई और शुक्रवार सुबह जगह जगह से सड़क उखड़ी नजर आने लगी। इस पूरी फिजूलखर्ची में नपा के अधीकारियों की लापरवाही खुल कर सामने आ रही है। मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए के बिल आसानी से पास कर दिये जायेंगे लेकिन मरम्मत के नाम पर ठेकेदार मौके पर किस तरह लीपा पोती कर रहा है इसे देखने की फुर्सत तक अधिकारियों को नहीं है। जनता का पैसा खुले हाथों से लुटाया तो जा रहा है, लेकिन क्या जनता को इसका फायदा मिल रहा है या नहीं इसे देखने तक कि फुर्सत अधिकारियों को नहीं है।

बसस्टैंड मार्ग पर जानलेवा गड्ढा नजर अंदाज क्यों?

सड़कों की मरम्मत में लाखों खर्च कर रही नपा जनहित को लेकर कितनी गम्भीरता देखा रही है, इसका नमूना बसस्टैंड मार्ग पर साफ नजर आ रहा है। यहां कुछ महीनों पहले बनाई गई सड़क का एक बड़ा हिस्सा जमीन में धंस चुका है। करीब 2 फीट का यह गड्ढा कभी भी किसी की भी जान लेने के लिए काफी है, लेकिन इस गड्ढे पर ना ही नपा के अधिकारियों की नजर है और ना ही ठेकेदार की, जबकि इस सड़क से सैकड़ों की संख्या में यात्री बसों सहित चौपहिया दोपहिया वाहनों का लगातार आना जाना लगा रहता है। इससे साफ है कि नगर पालिका के अधिकारी मरम्मत के नाम पर जनता का पैसा खुले हाथों से लुटाने पर आमदा हैं।

इनका कहना…..

सड़क उखड़ी नहीं है बल्कि एक्स्ट्रा मटेरियल सड़कों पर बिखरा हुआ है। फिर भी मौके का निरीक्षण किया जाएगा।

नीरज धुर्वे, एई नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button