रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामला: आरोपी बनाए गए विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह और मण्डल महामंत्री प्रकाश शिवहरे को पद से हटाया, अब बढ़ी गिरफ्तारी की संभावना

बैतूल। सारणी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख की आत्महत्या के मामले में भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है। कांग्रेस द्वारा गुरुवार आरोपी बनाए गए विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह और मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे की गिरफ्तारी की मांग और एसआईटी जांच को लेकर कड़े तेवर दिखाई दिए। इसके बाद आमला- सारणी की विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

दोपहर बाद से खबर चल रही है कि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की आत्महत्या में आरोपी बनाए गए विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह और मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे को पद से हटा दिया गया है। चूंकि पुलिस ने दोनों को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोपी बनाया है। इस मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए दोनों पदाधिकारी को शाम को पद से हटा दिया गया है।

आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने सांझवीर टाईम्स को बताया कि दोनों पदाधिकारी को पद से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविन्द्र देशमुख आत्महत्या मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। चूंकि दोनों पार्टी पदाधिकारी है, इसलिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

इसके साथ ही भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के संभावना और अधिक बढ़ गई है। हालांकि अभी तक दोनों के लोकेशन पुलिस नहीं ढूंढ पाई है। कांग्रेस द्वारा मोबाइल ट्रेस कर आरोपियों को ढूंढने के लिए मांग की जा चुकी है। वहीं बढ़ते दबाव के कारण भी पुलिस आरोपियों को किसी भी समय गिरफ्तार कर सकती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button