Betul Crime : रिटायर्ड कोल कर्मी के घर डकैती, दहशत में रहवासी

Betul Crime: Robbery at the house of retired coal worker, residents in panic

बंदूक की नोक पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उतरवाए गहने

Betul Crime :  सारनी। कोयला खदानों में वारदात पर अंकुश लगते ही बदमाशों ने रिहायशी क्षेत्र में वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इससे रहवासियों में दहशत का माहौल है। बीती रात अज्ञात हथियारबंद नकाबपोश 10-12 बदमाशों ने रिटायर्ड कोल कर्मी कुंवरलाल बुआड़े के आवास पर धावा बोलकर बंदूक और धारदार हथियार के दम पर डकैती की।

डकैतों ने रिटायर्ड कोल कर्मी की पत्नी केसर बुआडे के साथ मारपीट कर शरीर से गहने उतरवाए। अलमारी की चाबी मांगी। नहीं देने पर मारपीट की। इसके बाद बंदूक और धारदार हथियार अड़ाकर मंगलसूत्र समेत गहने उतरवाए। फरियादी ने बताया सभी डकैतों के मुंह पर कपड़ा बंधा था। कोई सामने तो कोई पीछे खड़ा था। सभी के हाथ में कोई न कोई हथियार था। हम सभी परिवार के सदस्यों को एक जगह बैठकर पैसों से भरा बैग और गहने लेकर भाग निकले। यह संपूर्ण घटना रात 1:30 बजे के बाद की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद एस डी ओ पी रोशन कुमार जैन, टी आई अरविंद कुमरे ने बैतूल, चोपना, सारनी की 6 अलग अलग पुलिस टीम लगाकर कई संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी और कई बदमाशों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। डकैतों द्वारा ले गए गहने और नकदी करीब 8 से 10 लाख रुपए हैं।

Betul Crime : रिटायर्ड कोल कर्मी के घर डकैती, दहशत में रहवासी

डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कर रहे जांच

डकैतों तक पहुंचने पुलिस ने तीन थानों का बल लगा रखा है। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद भी ली गई है। डॉग की मदद से पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर कानून के हाथ डकैतों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। डॉग ने घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बिछुआ रोड, सीएमपीडीआई कालोनी, प्राइमरी, मिडिल स्कूल तक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक डॉग की मदद से पुलिस ने कई स्थानों से सबूत जुटाए।

डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से पुलिस के हाथ जितने सबूत लगे है। उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे डकैत पाथाखेड़ा, शोभापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के ही है। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। बताया जा रहा है की गणेश चौक क्षेत्र में दो दिन पहले भी भीमराव चौधरी की दुकान में चोरी की वारदात हुई है।

इनका कहना…..

रात करीब डेढ़ बजे रिटायर्ड कोलकर्मी के आवास पर डकैती हुई है। घटना के बाद से तीन थानों की 6 टीम दबिश दे रही है। बीएनएस 310/2 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

रोशन कुमार जैन, एसडीओपी, सारनी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button