Betul Samachar : गर्मी की छुटिट्यों के बाद स्कूलों में बजी घंटी

Betul Samachar: Bells rang in schools after summer vacations.

तिलक लगाकर शिक्षकों ने विद्यार्थियों का किया स्वागत

Betul Samachar : बैतूल। गर्मियों की छुट्टी के बाद मंगलवार को स्कूलों में घंटी बजना शुरू हो गई है। गर्मियों की छुट्टी में मौज मस्ती के बाद विद्यार्थी अब अध्ययन कार्य में लग गए है। स्कूल खुलने के पहले दिन शिक्षकों ने तिलक लगाकर विद्यार्थियों का स्वागत कर प्रवेश उत्सव मनाया गया। सुबह से शिक्षक प्रवेश उत्सव की तैयारियों में लगे थे। जैसे ही विद्यार्थी स्कूल समय में स्कूल पहुंचना शुरू हुए। सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें प्रतिदिन नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया। 16 जून से स्कूलों की शुरूआत होनी थी, लेकिन इस दिन रविवार का दिन आ गया और अगले दिन 17 जून को ईद पर्व की छुट्टी थी, इसलिए सभी स्कूलों में 18 जून को प्रवेश उत्सव मनाया गया।

आज से पहली से लेकर 12 वीं तक के स्कूल प्रारंभ हो गए है। शासन की तरफ से निर्देश आए थे कि स्कूलों की शुरूआत में प्रवेश उत्सव मनाया जाए और इसमें विद्यार्थियों का स्वागत करें, ताकि विद्यार्थी समय पर स्कूल आए और अध्ययन कार्य प्रारंभ कर सके। प्रवेश उत्सव के समय जिला शिक्षा कार्यालय और जिला शिक्षा केन्द्र से भी अधिकारी स्कूलों में पहुंचे और उन्होंने प्रवेश उत्सव का जायजा लिया। जिले के प्राय सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया है।

पहले दिन रही कम उपस्थिति

स्कूलों की भले ही शुरूआत हो गई, लेकिन पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति बहुत कम रही। कुछ स्कूलों के हालात तो यह थे कि इक्का-दुक्का ही विद्यार्थी पहुंचे तो कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अच्छी रही। प्रथम दिवस जो विद्यार्थी स्कूल पहुंचे है, उन्हें अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित कर स्कूल आने के लिए कहा गया। शिक्षकों का कहना है कि धीरे-धीरे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ते जाएगी। संभवत अगले जुलाई महीने से स्कूलों में सभी विद्यार्थियों का आना प्रारंभ हो जाएगा। कुछ विद्यार्थी गर्मियों की छुट्टी में बाहर घूमने जाने के कारण शुरूआत के दिनों में स्कूल नहीं आ पाते है। पालकों को भी बच्चों को समय पर स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्कूल चले अभियान की शुरूआत

स्कूल खुलने के साथ-साथ स्कूल चले अभियान की शुरूआत भी हो गई है। तीन दिवस तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगे। जो विद्यार्थी स्कूल छोड़ चुके है, उन्हें भी स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगे। स्कूल शुरू होने के पहले दिन जनप्रतिनिधियों को भी स्कूलों में आमंत्रित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के पालकों को भी स्कूल बुलाया था, जिनका भी शाला प्रबंधन समितियों द्वारा स्वागत किया गया।

स्कूल चले अभियान के अंतर्गत 19 जून को समस्त विद्यालयों में शिक्षक और अभिभावकों की बैठक होगी। बैठक में शालेय संबंधित गतिविधियों के बारे में चर्चा होगी और पालकों को अवगत कराया जाएगा। 20 जून को स्कूल अभियान को जन आंदोलन में परिणित करने की दृष्टि से समस्त शासकीय शालाओं में जन समुदाय की सहभागिता भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्ध प्रभावशाली प्रभुत्व एवं सम्मानित व्यक्ति से भेंट की जाएगी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button