Amla Police Raid : आमला शहर की होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का कारोबार, पुलिस ने छापा मारा तो एक युवक पकड़ाया

पुलिस ने होटल संचालक पिता-पुत्र पर भी दर्ज किया मामला

Amla Police Raid :बैतूल। जिले के आमला तहसील मुख्यालय पर पुलिस ने बीच शहर में स्थित एक होटल में जिस्मफरोशी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। खबर है कि कारोबार शहर में पिछले कई दिनों से किया जा रहा था। संभ्रांत नागरिक को और जागरुक पत्रकारों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पुख्ता होती है। टीआई सत्य प्रकाश सक्सेना ने टीम के साथ आमला के बीएसएनल ऑफिस के पास जय भोले नाम की होटल पर बुधवार को छापा मारा। इस दौरान यहां पर छावल निवासी महेंद्र पिता शिवनारायण उघड़े को एक कमरे से पकड़ा। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके जैसे कंडोम का एक पैकेट बरामद किया हैं।

आमला पुलिस ने छापे के दौरान यूज्ड कंडोम के अलावा काम उत्तेजक गोलियां भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि जइस युवक को हिरासत में लिया है, वह यहां पर एक्स सेक्स वर्कर का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के बाद होटल संचालक भीम पारधी और उसके पुत्र अरुण पारधी को 500 रुपए देकर होटल किराए पर लेना बताया है। इसके आधार पर पकड़े गए युवक महेंद्र के साथ पुलिस ने होटल संचालक भीम और उसके पुत्र अरुण पर भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

आमला टीआई ने बताया कि बीएसएनएल टावर के पास होटल में अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। लोग परेशान थे, इसके बाद महिला पुलिस बल के साथ यहां पर छापा मारा। हालांकि कोई महिला नहीं मिली, लेकिन पकड़े गए युवक ने सारी स्थिति उजागर कर दी हैं।

विदित हो कि आमला शहर के बीचो-बीच इस तरह की अवैध गतिविधियां लंबे समय से संचालित की जा रही, थी लेकिन पुलिस ने काफी दिनों बाद कार्रवाई की है। अब लोगों को राहत मिली हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button