Hyundai Creta : क्रेटा एन लाइन 11 मार्च को मार्केट में करेगी एंट्री, जानें लुक और फीचर्स…

Hyundai Creta: Creta N Line launched in the market on March 11, know the look and features...

Hyundai Creata : फेसलिफ़्टेड क्रेटा हुंडई अपने बहुप्रतीक्षित क्रेटा एन लाइन वैरिएंट को शामिल करेगी। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने 2024 की शुरुआत क्रेटा कार के लॉन्च के साथ की। क्रेटा के फेसलिफ्टेड वर्जन की पहले ही 60,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं।(Hyundai Creta) अब कंपनी ने एक और बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 11 मार्च को क्रेटा के N लाइन वर्जन को पेश करेगी। यह एक मिड-साइज एसयूवी होगी, जिसकी पेटेंट इमेज और स्पाई शॉट पहले ही लीक हो चुके हैं।

हुंडई क्रिएटा एन लाइन लुक(Hyundai Creta)

इस कार में स्पोर्टियर वर्जन में कुछ मैकेनिकल चेंजेस भी होंगा। इसके लिए कार में एक अलग एग्जॉस्ट लगा होगा। इसके अलावा कार में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी होंगे। उदाहरण के लिए बेहतर हैंडलिंग के लिए सस्पेंशन को मजबूत किया जाएगा। कार में नए बंपर के साथ स्पोर्टियर दिखने वाले फ्रंट और रियर डिजाइन मिलने की उम्मीद है। नए अलॉय व्हील होंगे। हुंडई ड्यूल-टोन पेंटेड रूफ ऑप्शन के साथ नई कलर स्कीम भी प्रदान करेगी और एक नया मैट कलर भी पेश करेगी। कार के पीछे एक रियर स्पॉइलर N लाइन बैजिंग और एक फॉक्स डिफ्यूजर है। कार का एक्सटीरियर रेड एक्सेंट के साथ आता है।

हुंडई क्रिएटा एन लाइन इंटीरियर(Hyundai Creta)

Hyundai Creta : क्रेटा एन लाइन 11 मार्च को मार्केट में करेगी एंट्री, जानें लुक और फीचर्स...

कार में एक नया N लाइन स्टीयरिंग व्हील है जो लेदर से लिपटा हुआ है और इसमें लाल रंग की सिलाई है। इसके साथ ही कार के इंटीरियर को भी स्पोर्टी टच के साथ अपडेट किया जाएगा। डैशबोर्ड पर लाल इंसर्ट होते हैं और इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लाल बेजल से घिरा होता है। इसके साथ ही नया गियर लीवर है जो क्रेटा के N लाइन वर्जन के लिए है।

हुंडई क्रेटा एन लाइन इंजन(Hyundai Creta)

हुंडई क्रेटा N लाइन 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ मार्केट में आएगी। यह 5,500 rpm पर अधिकतम 158 bhp की पावर और 1,500 – 3,500 rpm पर 253 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। इसमें 6-स्पीड यूनिट और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच यूनिट वाला गियरबॉक्स होगा। अभी तक यह इंजन केवल 7-स्पीड डीसीटी के साथ उपलब्ध है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button