MG Hector Price: टाटा हैरियर से भी सस्ती मिल रही एमजी हेक्टर, जानें कीमत…
MG Hector Price: MG Hector is cheaper than Tata Harrier, know the price...

MG Hector Price: एमजी मोटर्स में सेगमेंट की कई कार कंपनियों में बैचेनी शुरू हो गई है। हाल ही में एमजी मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतों में कटौती की है। इसी कड़ी में हेक्टर की कीमतों को भी घटाया गया है। कीमत में हुई कटौती के बाद अब हेक्टर अपनी करीबी रायवल टाटा हैरियर से सस्ती हो गई है। वहीं, हेक्टर प्लस की कीमतें भी घटाई गई हैं, जिसके बाद यह महिंद्रा एक्सयूवी700 के 6/7 सीटर वेरिएंट से किफायती दामों में उपलब्ध है। हालांकि, टाटा सफारी के मुकाबले हेक्टर प्लस की कीमतें अभी भी ज्यादा हैं।
एमजी हेक्टर(MG Hector Price)
एमजी हेक्टर का बेस-स्पेक वेरिएंट अब बेस-स्पेक हैरियर के मुकाबले 54,000 रुपये ज्यादा किफायती है। वहीं, फु्ल्ली-लेडेड एमजी हेक्टर, टॉप-स्पेक हैरियर की तुलना में बहुत अधिक किफायती है। एमजी हेक्टर के डीजल वेरिएंट की कीमत में 80,000 रुपये तक की कटौती हुई है जबकि पेट्रोल वेरिएंट की कीमतें 8,000 रुपये तक कम की गई हैं।

हालांकि, दोनों के टॉप-स्पेक वेरिएंट्स में डीजल के साथ ऑटोमेटिक पावरट्रेन ऑप्शन का अंतर है। हैरियर में डीजल के साथ ऑटोमेटिक पावरट्रेन मिलता है लेकिन हेक्टर में नहीं मिलता है। हेक्टर की कीमत अभी भी Mahindra XUV700 के 5-सीटर बेस-स्पेक वेरिएंट से 95,000 रुपये ज्यादा है।
कीमतें(MG Hector Price)
- MG Hector- 14.95 लाख से 21.95 लाख रुपये तक
- Tata Harrier- 15.49 लाख से 26.44 लाख रुपये तक
- Mahindra XUV700 (5-seater)- 14 लाख से 20.09 लाख रुपये तक
एमजी हेक्टर प्लस(MG Hector Price)

एमजी हेक्टर प्लस (थ्री-रो मिड साइज एसयूवी) के डीजल वेरिएंट की कीमत में 60,000 रुपये तक की कटौती की गई है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट अब 5,000 रुपये सस्ता किया गया है। इससे एंट्री-लेवल हेक्टर प्लस वेरिएंट, XUV700 के बेस-स्पेक 7-सीटर वेरिएंट से 4,000 रुपये कम है। हालांकि, सफारी इससे ज्यादा किफायती है।
कीमतें(MG Hector Price)
- MG Hector Plus- 17.75 लाख से 22.68 लाख रुपये तक
- Tata Safari- 15.49 लाख से 26.44 लाख रुपये तक
- Mahindra XUV700 (6/7-seater)- 17.99 लाख से 26.99 लाख रुपये तक





