DA Hike 2024 : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 46% बढ़कर मिलेगा महंगाई भत्ता
DA Hike 2024: Big news for employees! Dearness allowance will increase by 46%

DA Hike 2024 : मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। लोकसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए की सौगात मिल सकती है। खबर है कि वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दिया है, जिस पर जल्द ही मंजूरी दी जा सकती है।संभावना है कि जनवरी में सीएम डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते है और फरवरी में कर्मचारियों के खाते में राशि बढाकर भेजी जा सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
42 फीसदी से बढ़कर होगा 46%
- दरअसल, वर्तमान में प्रदेश में 7वें वेतन आयोग के मुताबिक वेतन पाने कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है, जबकी केन्द्र और अन्य राज्यों में कर्मचारियों को 46 फीसदी डीए का लाभ मिलना शुरू हो गया है। केन्द्र द्वारा 4 फीसदी डीए बढ़ाए जाने के बाद अब राज्य कर्मचारियों के डीए में भी 4 फीसदी वृद्धि प्रस्तावित है, जिसके बाद राज्य कर्मियों का डीए केन्द्र के समान 46 फीसदी हो जाएगा।
- इससे कर्मचारियों की सैलरी में 600 रुपए से लेकर 5700 रुपए तक का लाभ होगा।इस बढ़ोत्तरी के चलते राज्य सरकार के ऊपर 1300 करोड़ रुपए प्रतिमाह अतिरिक्त व्यय आएगा। संभावना है कि जनवरी अंत में कभी भी इस पर फैसला लिया जा सकता है, हालांकि इसे कब से लागू किया जाएगा , यह कन्फर्म नहीं है।
- अगर इसे जुलाई या अक्टूबर 2023 से लागू किया जाता है तो कर्मचारियों को एरियर का लाभ मिलेगा, वरना नहीं। वही डीए बढ़ाने के बाद मोहन सरकार द्वारा छग सरकार से पेंशनरों की महंगाई राहत में बढ़ोतरी के लिए अनुमति ली जा सकती है, इसके बाद आदेश जारी किए जाएंगे। चुंकी राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 में DR में वृद्धि के लिए दोनों राज्यों की बीच सहमति होना अनिवार्य है ।
कर्मचारी संघ ने CM/CS को लिखा था पत्र
बता दे कि बीते दिनों तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सीएम एवं मुख्य सचिव को पत्र लिखा था और 4% डीए और डीआर के 1 जुलाई 23 से प्रदान करने के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की थी। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने पत्र में लिखा था कि डीए /डीआर अतिरिक्त लाभ नहीं है नवनियुक्त सीएम मोहन यादव को तत्काल आदेश करना चाहिए। छग एवं राजस्थान सरकार ने चलते चुनाव में DA देने के आदेश जारी किए थे। नई सरकार का गठन उपरांत प्रदेश के कार्यरत 7.50 लाख एवं 4.50 सेवा निवृत्त कुल 12 लाख कर्मचारियों को 6% बढ़ती महंगाई को दृष्टिगत रखते हुए 4% DA/DR 1 जुलाई 2023 से प्रदान करने के आदेश शीघ्र जारी किए जाएं । आदेश न होने से हर कर्मचारी को पिछले 5 महीने से प्रतिमाह 620 से लेकर 5640 तक का नुकसान हो रहा है।
मार्च 2025 तक 14 फीसदी बड़ेगी डीए
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के चलते मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अगस्त में अपना पहला बजट प्रस्तुत करेगी, इसके पहले फरवरी में विधानसभा का बजट सत्र 2024 होगा। इसमें 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये तक लेखानुदान प्रस्तुत किए जाने की तैयारी है, जिसमें 4 माह महीने के लिए विभागवार राशि का आवंटन किया जाएगा, हालांकि इसमें कोई नई घोषणा नहीं होगी।वित्ती
- य वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान के लिए वेतन मद में 2023-24 के पुनरीक्षित अनुमान में 3% की वृद्धि , मजदूरी के खर्च में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमान में 5% की वृद्धि और DA में बजट अनुमान 2024-25 के वेतन मद में प्रस्तावित राशि का 56 %, संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 8% की वृद्धि की अनुमति दी गई है।
- संभावना है कि इस लेखानुदान में 2024-25 के लिए 14 फीसदी महंगाई भत्ते बढ़ाने के लिए वित्तीय प्रावधान भी किए जाएंगे, इसके बाद मार्च 2025 तक कर्मचारियों को डीए बढ़कर 56 फीसदी हो जाएगा। सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही वित्त विभाग ने लेखानुदान की तैयारियां शुरू कर दी हैं, इसका सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के सामने प्रजेंटेशन किया जाएगा और फिर इसमें संशोधन कर कैबिनेट में लाया जाएगा।





