कोहरे और ठंड डबल अटैक, दिन भर चली शीतलहर

कई ट्रेनें घंटों देरी से चली, यातायात भी प्रभावित


बैतूल। ठंड और कोहरे के डबल अटैक से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह के समय कोहरे की घनी चादर देखने को मिली। दिन भर चली शीत लहर ने कपकपा दिया है। अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। रात के तापमान में भी कमी आने की संभावना है। इस सीजन में ठंड और कोहरे ने तीसरी बार पलटवार किया है। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा। रविवार को जिला मुख्यालय पर हुई हल्की बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। रविवार को दिन भर शीत लहर चलते रही। लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बड़ी है। दिन में हल्की धूप खिली थी लेकिन धूप का असर कुछ खास देखने को नहीं मिला। ठंड के कारण दफ्तरों में काम करने वाले लोग भी परेशान थे। अधिकारी-कर्मचारी दफ्तरों से निकलकर ठंड से राहत पाने के लिए धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। अभी जिलेवासियों को कुछ दिन तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम जैसे ही साफ होगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बैतूल में बारिश और कोहरा छाने की संभावना बनी है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। मकर संक्रांति के बाद ठंड के तेवरों में ओर बढ़ोत्तरी होगी। इस सीजन में सबसे कम तापमान 6.2 डिग्री दिसंबर माह में पहुंचा था इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई।

कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित

रविवार सुबह कोहरे की घनी चादर छाने से विजिबिटी 50 मीटर तक आ गई थी। 50 मीटर की दूरी पर सामने का दृश्य स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को कम कर दिया। कोहरे के कारण वाहन चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर गाड़ी चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। हाईवे पर सरपट दौड़ने वाले वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण वाहन चालकों को सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाना पड़ा। वाहन चालको को दुर्घटना होने का डर सताने लगा था। सड़क यातायात के साथ-साथ कोहरे से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से नागपुर की ओर जाने वाली लगभग आधा दर्जन ट्रेनें घंटों देरी से चली, जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दिल्ली से नागपुर की ओर जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से चली। अंडमान एक्सप्रेस 2.30 घंटे देरी से चली, जीटी एक्सप्रेस 2.30 घंटे और दक्षिण एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से चली। ट्रेनों के देरी से चलने से रेलवे स्टेशन पर यात्री टे्रनों के इंतजार में परेशान होते नजर आए। रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ लगी थी। पिछले कुछ दिनों से कोहरा छाने के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button