Betul Ki Khabar: कोतवाली टीआई की आमद के दूसरे ही दिन कोठी बाजार में जेबकतरों ने दिखाई सफाई

Betul Ki Khabar: On the second day of Kotwali TI's arrival, pickpockets showed cleanliness in Kothi market

कमानी गेट के पास 4 लोगों की कटी जेब, मोबाइल भी हुए चोरी

Betul Ki Khabar: बैतूल। इसे गजब का संयोग ही कहे कि कार्यभार संभालने के दूसरे ही दिन कोतवाली के नए थाना प्रभारी को जेब कतरों को पकडऩा चुनौती बन गया है। दरअसल, उनके थाना क्षेत्र में जेबकतरों ने ऐसे करतब दिखाएं कि आम लोगों को भी इनका शिकार होना पड़ गया। दो दिन पहले ही एसपी निश्चल एन झारिया ने थाना प्रभारियों की पदस्थापना स्थल में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में कोतवाली और गंज थाने के टीआई भी बदले गए हैं। गंज टीआई रविकांत डेहरिया को गंज थाने से 2 किलोमीटर दूर स्थित कोतवाली का टीआई बनाया गया है, लेकिन टीआई की आमद का जोरदार स्वागत जेबकतरों और मोबाइल चोरों ने किया है।

बताया जा रहा है कि आमद के दूसरे ही दिन रविवार थाने से 100 मीटर की दूरी पर कमानी गेट के पास जेबकतरों ने 4 लोगों की जेब काट ली, बल्कि कुछ लोगों के मोबाइल भी चोरी चले गए। कोतवाली थाने से महज कुछ ही दूरी पर घटित हुई इस घटना ने स्पस्ट कर दिया है कि जेबकतरों और नकबजनों पर नए टीआई कोई खास छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं। वारदातों को लेकर क्या पीडि़तों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, मीडिया को यह बताने में भी टीआई साहब का परहेज देखने को मिल रहा है।

भरे बाजार में कट गई लोगों की जेबें, महंगे मोबाइल भी चोरी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार कोठी बाजार क्षेत्र में शहर का सबसे बड़ा बाजार करीब 2 से 3 किलोमीटर के दायरे में लगाया जाता है। अवकाश होने की वजह से इस बाजार में शहरी क्षेत्र सहित आस-पास के हजारों लोग खरीददारी करने पहुंचते हैं। बावजूद इसके बाजार में पुलिस सुरक्षा न के बराबर रहती है। यही वजह है कि जेबकतरों और नकबजनों को खुला मैदान मिल जाता है। रविवार कमानी गेट और थाना चौक के बीच बाजार में आए रामचरण कोरी, कमलेश गाडग़े, नितिन ढोके सहित एक अन्य की जेब काट ली।

जानकारी मिली है कि जेबकतरों ने इनकी जेबों को निशाना बनाकर करीब 2300 रुपयों पर अपना हाथ साफ कर दिया। कमानी गेट के पास व्यवसायियों ने बताया कि चारों घटना दोपहर 12 से 4 बजे के बीच की हैं। इसके अलावा बाजार में खरीददारी करने आये दो उपभोक्ताओं के मोबाइल भी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए जाने की जानकारी सामने आई है। इन पीडि़तों में से किन लोगों ने शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है, इसे लेकर जब कोतवाली टीआई रविकांत डेहरिया से संपर्क किया गया तो उन्हें फोन तक रिसीव नहीं किया। जबकि एसपी निश्चल एन. झारिया ने बताया कि बाजार में हुई इन घटनाओं की जानकारी उन्हें मिली है। कोतवाली टीआई को निर्देशित किया जाएगा।

इनका कहना…

बाजार में चोरी की घटनाओं की जानकारी मिली है। कुछ मोबाइल भी चोरी हुए हैं। बाजार में सुरक्षा को लेकर टीआई को निर्देशित करेंगे।

निश्चल एन. झारिया, एसपी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button