Betul News: छुट-मुट विवादों के बीच गांधी वार्ड में दोपहर तक 50 फीसदी वोटिंग

Betul News: Amidst minor controversies, 50 percent voting till noon in Gandhi Ward

आठनेर में मतदान का प्रतिशत 53 पार, भाजपा – कांग्रेस के नेताओं ने की मोर्चाबंदी

Betul News: बैतूल। बैतूल नगरपालिका के गांधी वार्ड में आज छुट-पुट विवादों के बीच रिक्त सीट के लिए मतदान जारी है। गांधी वार्ड में सुभाष माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथ पर सुबह से ही भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने मोर्चाबन्दी शुरू कर दी थी। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। दोपहर तक गांधी वार्ड में 45-50 फीसदी मतदान हो चुका हैं। इस बीच सुबह मतदान केन्द्र पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

निर्दलीय प्रत्याशी सोनू धुर्वे और कुछ भाजपा नेताओं के बीच मतदाताओं को अंदर ले जाने के लिए विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर मौजूद एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार प्रदीप तिवारी और कोतवाली टीआई देवकरण डहेरिया ने मामले को शांत करवाया। इसके बाद मतदान में एक बार फिर तेजी आ गई, लेकिन दोपहर में रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई थीं। बारिश के कारण भी मतदान में व्यवधान हुआ।

दोपहर ढाई बजे तक 45 प्रतिशत हो चुका था मतदान

सुभाष माध्यमिक स्कूल में बनाये गए पोलिंग बूथ पर सुबह के समय मतदाताओं की भीड़ काफी कम नजर आ रही थीं, लेकिन 11 बजते-बजते मतदान केंद्र पर भीड़ बढ़ने लगी थी। दोपहर ढाई बजे तक केंद्र पर करीब 45 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वार्ड में कुल 2406 मतदाताओं में से लगभग 1107 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे। दोपहर तक केंद्र पर महिला मतदाताओं की संख्या कम नजर आई, लेकिन दोपहर बाद बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के तमाम दिग्गजों ने कोई कसर नहीं छोड़ी, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सोनू धुर्वे अपनी टीम के साथ खुद मोर्चा संभालते रहें।

मौके पर डटे रहे दोनों दलों के प्रमुख नेता

गांधी वार्ड का उप चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। कांग्रेस जहां अपनी इस सीट को अपने हाथों से खिसकना देना नहीं चाहेगी, तो वहीं भाजपा इस सीट को कांग्रेस से छीनकर परिषद में अपनी एक सीट में वृद्धि किए जाने का भरपूर प्रयास कर रही हैं। यही वजह है कि दोनों दलों के दिग्गज नेता मौके पर डटे रहे।

भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के अलावा गंज मण्डल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध, नपाध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत माकोड़े, पूर्व नपाध्यक्ष एवं पार्षद आनंद प्रजापति, सुनील शर्मा, रक्कू शर्मा, भाजपा नेता बबलू मालवी, नागरिक बैंक के पूर्व अध्यक्ष अतीत पवार समेत कई वार्डों के पार्षद डटे रहें। दूसरी ओर कांग्रेस की तरफ से पूरे समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे मोर्चा संभालते दिखाई दिए। पूर्व विधायक निलय डागा भी कुछ देर के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए मतदान स्थल पहुंचे। इसके अलावा वरिष्ठ नेता अरूण गोठी, समीर खान, हेमन्त पगारिया, रजनीश मंगू सोनी, राजेश गावंडे, लोकेश पगारिया, प्रशांत मरोठी, प्रतीक देशमुख पूरे समय मोर्चाबंदी करते दिखाई दिए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button