Betul Loksabha Chunav : चुनाव परिणाम तय करेंगे जिले के पांचों विधायकों का भविष्य

जिसकी विधानसभा में सबसे अधिक बढ़त मिलेगी, भाजपा में बढ़ेगा कद

Betul Loksabha Chunav बैतूल। मंगलवार को संसदीय क्षेत्र में हुए मतदान के बाद मतगणना होगी। दोपहर तक पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि तमाम सर्वे में बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र में डीडी उइके रिकार्ड मतों से दूसरी बार चुनाव जीत रहे हैं। उनकी जीत लाखों में बताई जा रही है। सवाल यह है कि उइके को संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभाओं में से सर्वाधिक किसमें बढ़त मिलेगी। यह भविष्य के गर्त में है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा बढ़त दिलाने वाले विधायक का भाजपा में कद निश्चित रूप से बढ़ेगा।

मई की तपन में हुए लोकसभा चुनाव में जिले के सभी पांचों विधायक हेमंत खंडेलवाल, डा योगेश पंडाग्रे, महेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख और गंगा उइके ने जमकर पसीना बहाया है। अपनी टीम के साथ पांचों विधायक बूथ के अलावा अंचलों के कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोकसभा प्रत्याशी को जीत दिलाने में अंतिम दिनों तक डटे रहे।

संयोगवश मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं की अधिक सभा नहीं हुई, इसलिए जिले में कांग्रेस के सूपड़ा साफ में पांचों विधायकों की भूमिका रही। यही वजह है कि बड़े नेताओं के न आने से पूरी बागडोर विधायकों के कांधों पर आ गई थी। अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में 40 डिग्री तापमान में विधायकों ने खूब पसीना बहाया है। इसके परिणाम कल आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

Betul Loksabha Chunav  – जिसने दिलाई सबसे अधिक बढ़त, उसे मिलेगा मान

मप्र का लोकसभा चुनाव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन मेे लड़ा गया था। पहले चरण 19 अप्रैल को मतदान का प्रतिशत कम होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए दो टूक शब्दों में कह दिया था कि जिस मंत्री के क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम हुआ है, उनकी छुट्टी की जा सकती है। इनके स्थान पर अपने क्षेत्र में बढ़त दिलाने वाले विधायकों को स्थान दिया जा सकता है। बस इसके बाद दूसरे चरण 26 अप्रैल और सातवें चरण 1 जून तक बंपर मतदान हुआ है। ऐसे में बैतूल जिले की पांचों सीटों पर भी सभी की नजर टिकी है।

कहा जा रहा है कि बैतूल जिले के पांच विधायकों में सबसे अधिक बढ़त लेगा, उसका वजन भाजपा की प्रदेश राजनीति में बढ़ जाएगा। सूत्र बताते हैं कि हरसूद क्षेत्र में कम मतदान के बाद मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल से हटाने की चर्चा चल रही है। यदि संसदीय क्षेत्र से शाह का पत्ता कटता है तो लोकसभा चुनाव में जिले में सर्वाधिक बढ़त दिलाने वाले विधायक की लाटरी लग सकती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button