Betul News : नौतपा में हो रही थी मेंटनेंस के नाम आज 5 घण्टे कटौती, सांझवीर ने उठाया मुद्दा तो कटौती का प्लान रद्द

बैतूल। नौतपा की तपाने वाली गर्मी में विद्युत कंपनी द्वारा कल 1 जून को गंज फीडर के अंतर्गत आने वाले कालापाठा समेत अन्य क्षेत्रों में सुबन 9 से दोपहर 2 बजे तक होने वाली कटौती रद्द कर दी गई है। पहले विद्युत कंपनी द्वारा मीडिया को उपलब्ध सूचना के अनुसार 1 जून शनिवार को सब स्टेशन गंज के अंतर्गत आने वाले कालापाठा, खंजनपुर,अर्जुन नगर, टेलिफोन कॉलोनी, विकास नगर, टेलीफोन कॉलोनी, सरस्वती स्कूल, डिपो रोड आदि क्षेत्रों में बिजली कटौती का प्लान तैयार किया था। चूंकि इस समय नौतपा चालू है और तापमान 42 डिग्री के इर्द- गिर्द घूम रहा है। ऐसे में 5 घंटे बिजली कटौती होने से लोगों को काफी परेशानियां होती। इस मामले को सांझवीर टाईम्स ने जनहित में डिविजनल इंजीनियर विद्युत कंपनी बीएस बघेल को अवगत कराया।
उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री ने ऊर्जा अधिकारियों को नौतपा में मेंटेनेंस के नाम कटौती न करने के निर्देश दिए है। हालांकि उनके अधीनस्थों ने उन्हें कटौती के संबंध में कोई सूचना ही नहीं दी और मेंटेनेंस का शेड्यूल जारी कर दिया था। उन्होंने भी इस पर आपत्ति जताई और विद्युत कंपनी शहर जोन-1 के प्रबंधक योगेश मालवीय और सहायक प्रबंधक कमलेश खोबरागड़े को नौतपा में मेंटेनेंस का प्लान जारी करने पर नाराजगी जताई और इस प्लान को रद्द करने ले लिए कहा। बघेल के निर्देश के बाद कंपनी द्वारा यह प्लान रद्द कर दिया गया। अब 1 जून को गंज क्षेत्र के करीब एक दर्जन इलाकों में अनवरत बिजली रहेगी।




