Today Betul News: अभिनंदन सरोवर में औंधे मुहं पड़ी नपा की लाखों की संपत्ति

Today Betul News: NAPA's property worth lakhs lying face down in Abhinandan Sarovar

मुर्दों के इस शहर में कई सालों से हो रही बर्बादी, लेकिन पूछने वाला कोई नहीं?

Today Betul News: बैतूल। नपा के विकास कार्यों की लेटलतीफी से आम जनता भली भांति परिचित है, लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि यहां जो भी अधिकारी आता है और परिषद काबिज होती है। वे अपना उल्लू सीधा कर चलते बनते हैं और टैक्स के रूप में जनता से वसूली गई राशि का सत्यानाश कर दिया जाता है। शहर में कई ऐसे स्पॉट देखने को मिल जाएंगे। शहर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लाखों रुपए खर्च तो कर दिए गए, लेकिन कुछ समय के बाद देखरेख के अभाव में किए गए काम कबाड़ होने के साथ साथ अब कोई काम के भी नहीं रह गए हैं, लेकिन विडम्बना यह है कि इस बर्बादी को रोकने के लिए मुर्दों के इस शहर में ऐसा कोई नहीं है जो यह पूछ सके कि यह बर्बादी आखिर क्यों कि जा रही है।

अभिनंदन सरोवर में औंधे मुहं पड़ा हुआ है फव्वारा

कुछ सालों पूर्व बैतूल नगरपालिका परिषद की कमान तत्कालीन सीएमओ प्रियंका सिंह ने संभाली थी। उनके कार्यकाल में ही लाखों रुपए खर्च कर अभिनंदन सरोवर के बीचोबीच एक फव्वारा लगाया गया था। लोग सरोवर पर आकर एक पर्यटन स्थल का आनंद ले सकें। इसके लिए बनाई गई कार्य योजना में सरोवर के भीतर नाव चलाने सहित इसका सेटअप भी तैयार किया गया था, लेकिन आश्चर्य इस बात का है कि लाखों खर्च करने के बावजूद ना ही सरोवर में नाव चल पाई बल्कि जो फव्वारा लगाया गया था वह भी बीच सरोवर में औधे मुहं पड़ा अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।

बनते बनते रह गया ट्रेकिंग स्पॉट चारों तरफ उगे पेड़ पौधे

लोगों के मनोरंजन को लेकर नपा ने सरोवर के चारों ओर घूमने के लिए बकायदा ट्रेकिंग स्पॉट बनाए जाने के लिए भी कार्ययोजना बनाई थी। इसके लिए सफाई के साथ सरोवर के चारों तरफ लोहे की जालियां भी लगाई थी। जिस पर काफी पैसा खर्च किया गया था, लेकिन विडंबना है कि जनता के पैसे खर्च भी कर दिए गए और इसका लाभ तक आम जनता को नसीब नहीं हो पाया।

करोड़ों के संसाधन कबाड़ हुए, किसी का ध्यान नहीं

पिछले कुछ सालों के इतिहास देखा जाए तो सौन्दर्यीकरण के नाम पर नपा ने करोड़ों रुपए खर्च कर दिए, लेकिन आज यही संसाधन कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं। इसका उदाहरण नेहरू पार्क और विवेकानंद पार्क में खड़े-खड़े जंग लग चुकी वह टॉय ट्रेन हैं, जिन्हें लाखों रुपए की राशि खर्च कर इसलिए लगाया गया था, ताकि पार्क में आने वाले बच्चों का मनोरंजन हो सके, लेकिन आज इन ट्रेनों की हालत बेहद खराब है।

मुर्दों के शहर इस बैतूल में ना कोई देखने वाला है ना कोई सुनने वाला और ना ही सवाल करने वाला की आखिर अधिकारियों और नेतानगरी को यह अधिकार किसने दिया कि वे कमीशन खोरी के चक्कर मे जनता का पैसा इस तरह बर्बाद कर सकें। इसके बावजूद सांझवीर टाईम्स जनहित के इस मुद्दें पर शहर के लोगों के टैक्स से खरीदकर अपव्यय करने वाले मामलों को सामने लाएगा। इस मामले में पाठकों के पास भी जानकारी हो तो हमें उपलब्ध कराएं, इसे प्रकाशित करेंगे। हम विश्वास दिलाते हैं कि सांझवीर जनहित के मुद्दें पर आपकी आवाज बनेगा।

इनका कहना…

यह बेहद गंभीर मामला है, अभिनंदन सरोवर में जब्त पड़ी संपत्ति का रिकार्ड देखा जाएगा। संबंधितों से जानकारी ली जाएगी। बंद पड़ी ट्रेन आचार संहिता के बाद शत प्रतिशत चालू कर दी जाएगी।

ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ बैतूल।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button