बकरे-बकरी के वाहन पासिंग की जांच शुरू

एसपी के निर्देश पर एएसपी ने लिए बयान, सर्चिंग जारी

बैतूल। अपने आप को एक बड़ा भाजपा नेता समझने वाले कांग्रेस से आए छुटभैया नेता ने बकरे-बकरी से भरे वाहनों की दलाली कर भाजपा को मुसीबत में डाल दिया है। अपने आप को विधायक का खास कहकर पुलिस पर रौब झाड़ने के बाद पिछले कई दिनों से झल्लार थाना क्षेत्र के केरपानी के आसपास के ढाबों से बकरी-बकरों से भरे ट्रकों को महाराष्ट्र भेजे जा रहे है।

इस मामले में सांझवीर टाईम्स में गतांक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील एसपी निश्चल एस झारिया ने एएसपी कमला जोशी को जांच सौंपी है। बताया जाता है कि एएसपी ने मामले में झल्लार थाने में पदस्थ एक आरक्षक के बयान भी दर्ज किए है। हालांकि आरक्षक के नाम को लेकर पहले भ्रम फैला था, लेकिन बाद में स्थिति स्पष्ट हो गई। एएसपी जोशी ने बताया कि एसपी साहब के निर्देश पर जांच जारी है। जिन ढाबों पर बकरी-बकरे के ट्रकों को निकालने की शिकायत मिली है, इनकी भी निगरानी की जा रही है। यदि इस तरह के मामले सामने आते है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दलाल द्वारा थाने में कूपन देकर ट्रक आगे बढ़ाने को लेकर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। दूसरी तरफ सांझवीर टाईम्स में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रभुढाना का बकरे-बकरियों का दलाल तथाकथित भाजपा नेता मनोज क्षेत्र से भूमिगत हो गया है। खबर तो यह भी है कि वह अपने ऊपर कार्रवाई न होने से संरक्षण देने वालों पर डोरे डालना शुरू कर दिया। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि मुझे इस बारे में आपके बारे में जानकारी मिली है। यह मामला काफी गंभीर है। कोई भी भाजपा नेता ऐसा कर रहा होगा तो हम पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई करेंगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button