Betul Samachar : लाखापुर जलाशय से दूसरी बार छोड़ा पानी

Betul Samachar: Water released from Lakhapur reservoir for the second time

-0.75 एमसीएम लिया गया पानी।

Betul Samachar : बैतूल। नगरपालिका को दो महीने के दौरान दूसरी बार लाखापुर जलाशय से पानी लेना पड़ा है। माचना डैम में जलस्तर नीचे गिरने के कारण पानी लिया जा रहा है। डैम में जलस्तर 12 फीट तक नीचे गिर गया है। जिसके बाद नगरपालिका ने 0.75 एमसीएम पानी लाखापुर जलाशय से लिया है। नगरपालिका का कहना है आगामी डेढ़ महीने तक शहर में इस पानी से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

बताया गया कि शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए प्रतिदिन एक करोड़ लीटर से अधिक पानी की सप्लाई की जाती है। जिसके कारण नदी का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। यही कारण है कि मई माह के दूसरे हफ्ते में ही नगरपालिका को दूसरी बार पानी लेना पड़ा है। नपा के सब इंजीनियर नगेंद्र वागद्रे ने बताया कि गुरुवार सुबह लाखापुर जलाशय से पानी छोड़ दिया गया है। नदी के रास्ते पानी 18 किमी का सफर तय करते हुए पांच से छह दिन में बैतूल माचना डैम में पहुंचेगा। इस पानी से गंगूडोह स्टॉप डैम और माचना डैम को भरा जाएगा।

सब इंजीनियर ने बताया कि इस पानी का इस्तेमाल शहर की पेयजल सप्लाई को बनाए रखने के लिए स्पोर्ट के तौर पर किया जाएगा। वैसे शहर में ताप्ती बैराज से पेयजल की सप्लाई के लिए पानी लिया जा रहा हैं, लेकिन लीड लंबी होने के कारण पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं आ पाता है इसलिए माचना डैम से भी पेयजल के लिए पानी की सप्लाई की जाती है।

इस बार गर्मी ज्यादा नहीं पड़ने के कारण पेयजल को लेकर वार्डों में संकट नजर नहीं आया है, लेकिन शहर में पानी की खपत बढ़कर दोगुनी हो गई है। जिसकी वजह से नगपालिका को अतिरिक्त पानी की आवश्यकता पड़ रही है। इधर ताप्ती बैराज में भी जलस्तर लगातार कम हो रहा हैं। जिसके लिए भी नगपालिका जल्द पारसडोह से पानी ले सकती है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button