CM Ki Sabha : सीएम की सभा तय, सुबह 11 बजे आएंगे मलाजपुर
CM Ki Sabha: CM's meeting fixed, will come to Malajpur at 11 am

पीडब्ल्यूडी ने हेलीपेड बनाना शुरू किया, यादव वोटरों की नाराजगी दूर करने का प्रयास
CM Ki Sabha : बैतूल। घोड़ाडोंगरी ब्लाक में यादव समाज के तगड़े वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने सोची समझी रणनीति के तहत रविवार को मलाजपुर में इसी समाज से जुड़े प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव की सभा कराने का निर्णय लिया है। पहले संभावना था कि पहले मुख्यमंत्री रविवार या सोमवार आएंगे, लेकिन उनका कार्यक्रम तय हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ यादव सुबह 11 बजे मलाजपुर आकर आमसभा को संबोधित करेंगे।
प्रशासन हेलीपेड बनाने के लिए शनिवार पूरे दिन तैयारी करते रहा। सभा स्थल के पास ही हेलीपेड निर्माण किया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग ने करीब दो दर्जन मजदूरों से आनन फानन में हेलीपेड बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। शाम तक हेलीपेड निर्माण होने की संभावना है। मंच के लिए भी बेरीकेटिंग और बांस की बल्लियां लगाई जा रही है। वीआईपी के आगमन के मद्देनजर शनिवार एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारी फिर से मलाजपुर पहुंचे थे और सभा स्थल का निरीक्षण किया।
मलाजपुर ही क्यों चुना?
जानकार सूत्र बताते हैं कि पिछले कई दिनों से भाजपा के परंपरागत वोट बैंक हाथ से छिटकते जा रहा है। इसकी बानगी विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल चुकी है। जितने यादव समाज के वोट बैंक चिचोली ब्लाक में है, उसकी अपेक्षा भाजपा प्रत्याशी रही गंगा उइके को विधानसभा चुनाव में वोट नहीं मिल पाए।
इसी वजह भाजपा यादव समाज के वोट बैंक में कांग्रेस की सेंधमारी के रूप में देख रही है। रणनीति के तहत यादव समाज से जुड़े मुख्यमंत्री डॉ यादव को यहां लाकर यादव समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि परंपरागत वोट बैंक भाजपा के कब्जे में रहे और इस क्षेत्र में पार्टी को अच्छी लीड मिल सके। खबर है कि मुख्यमंत्री सभा के बाद यादव समाज से जुड़े किसी पदाधिकारी के आवास पर भी जाकर मुलाकात कर सकते हैं।





