Political News: राजनीतिक हलचल: अंक बढ़ाने के चक्कर में किसे लगी फटकार?? आखिर कैसे रद्द हुई भाजपा में जाने की डीलिंग???साहब की सभा के बाद प्रचार की पिक्चर से कौन हुआ गायब???? विस्तार से पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में……

Political News: Political stir: Who got reprimanded for increasing marks?? After all, how was the deal to join BJP canceled??? Who disappeared from the publicity picture after Saheb's meeting???? Read in detail our popular column in political turmoil...

अंक बढ़ाने के चक्कर में इन्हें लगी फटकार

Political News: बात कुछ पुरानी और हिंदू नववर्ष की बताई जा रही है। इस दिन विकास नगर में एक ज्वेलर्स शोरूम के संचालक और आरएसएस से लंबे समय से जुड़े पदाधिकारी ने अपने अंक बढ़ाने के लिए जो पैतरा खेला, यह दांव उल्ट पड़ गया। दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस के एक प्रमुख नेता के भाजपा में आने पर आरएसएस के यह पदाधिकारी कोठीबाजार स्थित संघ के कार्यालय में लेकर जा पहुंचे।

उन्हें उम्मीद थी कि संघ के लोग उनकी पीठ थपथपाएंगे, लेकिन हुआ कुछ उल्टा। कहा जा रहा है कि आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने यहां आयोजित कार्यक्रम के बाद ज्वेलर्स व्यवसाय से जुड़े अपने खाटी कार्यकर्ता की जमकर क्लास ले डाली। पदाधिकारियों का कहना था कि एक सप्ताह पहले जो भाजपा में आए उन्हें संघ कार्यालय लाने की क्या आवश्यकता है। पदाधिकारी को जब जमकर फटकार लग रही थी, तब कांग्रेस से भाजपा में आए नेता के चेहरे की हवाइयां देखते ही बन रही थी, जिसने भी यह नजारा देखा, वह हका-बकां रह गया।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button