Sister Save Her Brother Life: कुछ ही दिनों बाद रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है। इस त्यौहार का अलग ही महत्व है क्यूंकि इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। वही भाई अपनी बहन की उम्र भर रक्षा करने का संकल्प लेता है।
वैसे आप ने इंटरनेट पर भाई-बहन के हजारों वीडियो देखे होंगे। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक दिलेर बहन और भाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के मौसम में झरने के किनारे कैसे एक बहन झरने की तेज धार में अपने भाई को बहने से बचाते हुए नजर आ रही है। इस बीच में वह अपनी जान की बिल्कुल भी फिक्र करती नहीं दिखाई दे रही है। अपने भाई को बचाते हुए एक बहन का यह वीडियो आपके होश उड़ा देगा।
भाई को बचाने लगा दी जान दांव पर
बारिश के इस मौसम में सेल्फी लेने के चक्कर में या झरने का आनंद लेने के चक्कर में कई लोगों ले अपनी जिंदगी गवां दी। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दिलेर बहन अपने भी को बचाने पानी की तेज धार से लड़ते दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। जिसमे से इंस्टाग्राम पर जिंदगी गुलजार है नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने इसे अपलोड किया है।
वीडियो में पानी की तेज बहाव में फंसा एक बच्चा नजर आ रहा है उसे बचाने के लिए एक बहन पानी की धार से डरे बगैर उसे कस कर पकड़े रहती है। बहन तब तक हिम्मत नहीं हारती, जब तक दूसरे लोग उन्हें पकड़कर बाहर निकालने नहीं आ जाते। अंत में बहन अपनी और अपने भाई की जान बचाने में सफल हो जाती हैं।
यहां देखें वीडियो
“सैल्यूट है दीदी को”
वायरल हो रहे इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा हैं। वही यूजर्स द्वारा कई तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा है कि सैल्यूट है दीदी को तो कुछ यूजर्स ने लिखा कि, बहन मां का ही दूसरा रूप होती है एक यूजर ने लिखा कि, ऐसी बहन को सलाम है। वही एक अन्य यूजर ने लिखा कि, सबको ऐसी ही बहन मिलना चाहिए।