Betul Accident News: स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Betul Accident News: Woman riding a scooter collided, died during treatment

Betul Accident News: बैतूल- भोपाल हाईवे पर पीसाजोड़ी के पास रविवार रात स्कूटी सवार एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी में सवार दो किशोर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया गया कि पाढर में रहने वाले अबरार कुरैशी की पत्नी 42 वर्षीय शाहीन कुरैशी रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने बैतूल आई थी। रात नौ बजे वह बेटे अतहर और अभान कुरैशी के साथ स्कूटी से वापस पाढ़र लौट रही थी। हाईवे पर पीसाजोड़ी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को रांग साइट से टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं दोनों बच्चें घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button