Soya Chaap Recipe : लंच हो या डिनर घर में बनाए प्रोटीन से भरपूर सोया चाप, उंगलियां चट कर जाएंगे

Soya Chaap Recipe: Be it lunch or dinner, homemade protein-rich soya chaap will lick your fingers

Soya Chaap Recipe : लंच हो या डिनर अगर आप कुछ अच्‍छा और हेल्‍दी खाना चाहते है तो सोया चाप मसाला आपके लिए बहुत ही अच्‍छी रेसिपी हो सकती है। सोयाबीन को प्रोटीन का बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत माना जाता है। जो लोग शाकाहारी होते है उनके लिए यह एक बेहतर विकल्‍प हो सकता है। जिससे कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी भी पूरी हो जाएगी। सोया चाप को वैसे तो आप बहुत तरह से बना सकते है पर आज हम आपके लिए एक लाजवाब रेसिपी लेकर आए है। जब इसे आप अपने घर में बनाएंगे तो आप हॉटल या रेस्‍ट्रोरेंट का खाना भूल जाएंगे और उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आइए जानते है सोया चाप मसाला रेसिपी…

सोया चाप मसाला बनाने की सामग्री

  • सोया चाप 500 ग्राम, तलने के लिए तेल,
  • दही 1 कप,
  • नमक स्वादानुसार,
  • एक चुटकी काली मिर्च पाउडर,
  • लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच,
  • अमचूर पाउडर 1 चम्मच,
  • लाइव चारकोल + घी 2 बड़ा चम्मच + तेल 1 छोटा चम्मच, जीरा 1 चम्मच।
  • सोया चाप मसाला बनाने के लिए मसाले :
  • तेज पत्ता -2, लौंग 2-3, हरी इलायची 1-2,
  • दालचीनी 1 इंच,
  • काली इलायची 1
  • प्याज 5-6 मध्यम आकार का (कटा हुआ),
  • हल्दी पाउडर 1 चम्मच, अदरक लहसुन का पेस्ट 3 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च 3-4,
  • कश्मीरी लाल मिर्च 2 बड़े चम्मच,
  • टमाटर 4-5 मध्यम आकार के (मोटे पके हुए),
  • नमक स्वादानुसार।

सोया चाप मसाला बनाने के लिए पीसा हुआ मसाला

  • लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच,
  • धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच,
  • जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच,
  • आवश्यकतानुसार गर्म पानी मैरिनेटेड / Marinated सोया चाप
  • गरम मसाला 1/2 चम्मच,
  • कसूरी मेथी 1 चम्मच,
  • ताजा धनिया 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)।

Soya Chaap बनाने की विधि 

सोया चाप मसाला बनाने के लिए सबसे पहले इसे पानी से अच्छी तरह से धों लें। उसके बाद सोया चाप के थोड़े बड़े टुकड़े काट लें। जिससे फ्राई करना आसान रहेगा। उसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो सोया चाप को डालकर उन्हें डीप फ्राई करें। चाप का रंग जब सुनहरा होकर वे क्रिस्पी हो जाएं तो गैस बंद कर उन्हें एक बर्तन में निकाल लें। अब फ्राइड सोया चाप में दही, आधा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर उन्हें अच्छी तरह से मिक्स करें और बर्तन को ढककर चाप को लगभग आधा घंटे तक मैरिनेट होने के लिए रख दें।

इसके बाद एक दूसरे कढ़ाई में अब एक अन्य कड़ाही लें और उसमें 2 टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें इसके बाद इसमें कटे टमाटर डालकर मिलाएं और अच्छी तरह से पकने दें। अगर मसाला सूखने लगे या पैन से चिपकना शुरू हो जाए तो गर्म पानी डालें।

आंच को कम करें और मैरीनेट किया हुआ सोया चाप / soya chaap डालें, हिलाएँ और धीरे से मिलाएँ, 4-5 मिनट तक पकाएँ। अपनी आवश्यकता के अनुसार ग्रेवी के लिए गर्म पानी दाल ले और 4-5 मिनट तक उबालें। गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और 2-3 मिनट तक पकाते रहें। अब आपका सोया चाप मसाला तैयार है। धनिए की कटी हुई पत्तियों से इसे सजा लें और गर्मागर्म रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व करें और इसका आनंद लें।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button