Eye Flu: आई फ्लू के संक्रमण में इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

Eye Flu: These home remedies will provide relief in eye flu infection


Eye Flu :
कोरोना के बाद इन दिनों आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस का संक्रमण बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। आई फ्लू एक वायरल इंफेक्शन है, जिसे मेडिकल की भाषा में कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) कहा जाता है। यह एक सेल्फ लिमिटिंग इंफेक्शन होता है, जो एक से दो हफ्ते में अपने आप ठीक हो जाता है। बारिश के दिनों में ही यह संक्रमण फैलता है। इस संक्रमण में आंखों से पानी आना, आखों में जलन होना, आखों में सूजन आना आदि शामिल हैं। आज हम आपको इस संक्रमण से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय की जानकारी देंगे। जो कि आपके घर में आसानी से उपलब्ध हो सकते हैं । आई जानते हैं इन घरेलू उपाय के बारे में…

Eye Flu या कंजंक्टिवाइटिस से इस तरह मिलेगी राहत

1. तुलसी: घरों में या घर के आस-पास तुलसी का पौधा आसानी से मिल जाता है। तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो कि आंखों को संक्रमण से बचाने के लिए भी असरदार होती है। इसके लिए आप तुलसी को रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर अगले दिन इसके पानी से अपनी आंखों को धो लें। ऐसा आपको लगातार 3 से 4 दिनों तक करना है। इससे आपको दर्द और जलन में राहत मिलेगी।

2. हल्दी: घर के मसालों में उपयोग में लाई जाने वाली हल्दी में बहुत से औषधि गुण होते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों की मात्रा भी खूब होती है। आंखों के संक्रमण को रोकने के लिए हल्दी भी मदद करती है। इसके लिए आप सबसे पहल गर्म पानी कर लें और इसमें चुटकी भर हल्दी डालें। इसके बाद जब ये पानी गुनगुना हो जाए तो आप इसमें रुई भिगोकर उससे अपनी आंखें पोंछ लें। ऐसा करने से आपकी आंखों की गंदगी साफ होगी और आप संक्रमण से दूर रहेंगे।

3. ग्रीन टी बैग्स: तुलसी की तरह ही ग्रीन टी भी एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है और इसके उपयोग से आंखों के दर्द और सूजन में मदद मिलती है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में ग्रीन टी के बैग्स को डालें और फिर इसे आंखों पर रखें। ध्यान रहें कि ये ज्यादा गरम ना हो।

4. गुलाब जल: वैसे तो गुलाब जल को कई तरह से उपयोग किया जाता है लेकिन यहां आंखों के लिए भी बेहतर होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही यह आई फ्लू से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

5. आलू: आई फ्लू से बचने के लिए घर की रसोई में मिलने वाला आलू भी मदद कर सकता है। दरअसल, आलू की तासीर ठंडी होती है और ये आंखों की जलन को शांत करने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू को अच्छे से धो लें और फिर इसे टुकड़ो में बारीक काट लें। इसके बाद सोने से पहले इन्हें अपनी आंखों पर रखें। ऐसा आप 10 से 15 मिनट कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों की सूजन और दर्द से राहत मिलेगी।

Disclaimer : ऊपर दी गई जानकारी केवल जागरुकता बढ़ाने हेतु दी गई है । Snewstimes.com दी गई जानकारी को लेकर किसी भी तरह का दावा नही करता है और न ही किसी भी तरह की जिम्मेदारी स्वीकार करता है। किसी भी तरह की चीजों का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button