MP Ujjain News: CM ने अपने हाथों से राम मंदिर के लिए बनाए लड्डू, 22 जनवरी से पहले पहुंचाया जाएगा आयोध्या
MP Ujjain News: CM made laddus for Ram temple with his own hands, will be delivered to Ayodhya before January 22

MP Ujjain News : महाकाल मंदिर की ओर से अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। यहां पहुंचकर उन्होंने लड्डू बनाने के लिए महाकाल मंदिर समिति के सदस्यों के साथ हाथ बंटाया। (MP Ujjain News) उन्होंने अपने हाथों से न सिर्फ लड्डू बनाए बल्कि पैकेट भी पैक किए। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक व अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी भी मौजूद थे। उन्होंने सीएम यादव को एक-एक जानकारी दी। प्रबंध समिति ने बताया कि ये लड्डू लड्डू प्रसाद बेसन, रवा, शुद्ध घी और सूखे मेवों से बनाए जा रहे हैं।(MP Ujjain News)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लड्डू बनाने के दौरान लड्डू बना रहे कारीगरों से बातचीत भी की। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक व अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को लड्डू प्रसाद के संबंध में जानकारी दी। आपको बता दें, अयोध्या भेजने के लिए 5 लाख लड्डू बनाए जाने वाले हैं, अब तक 4 लाख लड्डू बन चुके हैं।(MP Ujjain News) अब मात्र 1 लाख लड्डू बनाने का कार्य बचा हुआ है। CM मोहन यादव ने बताया कि इन लड्डुओं को बनाने का काम 12 जनवरी से शुरू हो गया था, 17 या 18 जनवरी को लड्डू का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद 21 जनवरी 2024 तक हर हाल में बाबा महाकाल के लड्डू का यह प्रसाद अयोध्या पहुंचाया जाएगा। इस वक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस प्रयास की पूरे देश में सराहना हो रही है। लोग उनके इस प्रयास को एक सकारात्मक पहल बता रहे हैं।(MP Ujjain News)
मध्य प्रदेश भला कैसे पीछे रह सकता है(MP Ujjain News)
बताया जा रह है कि भोपाल में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आयोजित राज्यस्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि राम मंदिर हमारा 17 लाख साल पुराना सपना है। इसमें मध्य प्रदेश भला कैसे पीछे रह सकता है।(MP Ujjain News)






