Central Employee DA Hike 2024 : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 50% बढ़कर मिलेगा महंगाई भत्ता
Central Employee DA Hike 2024: Great news for central employees and pensioners, dearness allowance will increase by 50%.

Central Employee DA Hike 2024 : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बार फिर अच्छी खबर मिलने जा रहा है केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है। श्रम मंत्रालय द्वारा जारी जुलाई से नवंबर तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़े से अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2024 से डीए में 3-4 फीसदी फिर वृद्धि हो सकती है, हालांकि अभी दिसंबर के आंकड़े आना बाकी है, अगर इसमें भी बढ़त होती है तो 4 फीसदी डीए बढ़ना तय है। इसका लाभ 48 लाख कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। संभावना है कि बजट सत्र के बाद केन्द्र की मोदी सरकार डीए की नई दरों का ऐलान कर सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।(Central Employee DA Hike 2024)
महंगाई भत्ते में 3-4 फीसदी वृद्धि संभव(Central Employee DA Hike 2024)
केन्द्र सरकार द्वारा साल में दो बार जनवरी और जुलाई में केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों के DA/DR की दरों में संशोधन किया जाता है, जो की AICPI इंडेक्स के छमाही के आंकड़ों पर निर्भर करता है। 2023 में जनवरी और जुलाई को मिलाकर कुल 8% डीए बढ़ाया गया था और अब अगला डीए जनवरी 2024 से रिवाइज होगा, जो जुलाई से दिसंबर 2023 के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करेगा।(Central Employee DA Hike 2024)

नवंबर तक के AICPI इंडेक्स के बाद अंक 139.1 और डीए का स्कोर 49.68 फीसदी पहुंच गया है ऐसे में डीए में 1 जनवरी 2024 से 3% वृद्धि होना तय माना जा रहा है, यानि डीए 46 से बढ़कर 49% हो जाएगा, हालांकि अभी दिसंबर के अंक आना बाकी है, जो 30 जनवरी को जारी होंगे, अगर इसमें डीए स्कोर बढ़कर 50% या इससे पार पहुंचता है तो डीए में 4% तक वृद्धि होना तय है, जिसके बाद डीए 46% से बढ़कर 50फीसदी हो जाएगा, (Central Employee DA Hike 2024) इससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनरों की पेंशन में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
होली से पहले डीए में हो सकता इजाफा(Central Employee DA Hike 2024)

वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को 46% डीए का लाभ मिल रहा है और जनवरी से इसके 50% तक होने की उम्मीद है। अगला डीए 2024 जनवरी से बढ़ाया जाएगा, जो जून तक लागू रहेगा।माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों और आचार संहिता प्रभावी होने से पहले नई दरों का ऐलान होली से पहले कभी भी किया जा सकता है। अगर डीए 50% या 51% पहुंचता है तो ऐसे में कर्मियों की सैलरी रिवाइज होगी क्योंकि केन्द्र सरकार ने 7TH Pay Commission का गठन के साथ ही DA के रिविजन के नियमों को तय किया था कि डीए 50% होने पर शून्य हो जाएगा, 50% डीए को मौजूदा बेसिक सैलरी में जोड़कर दिया जाएगा और डीए की गणना शून्य से शुरू होगी ।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है(Central Employee DA Hike 2024)





