First Transparent OLED TV: LG ने लॉन्च की मिस्टर इंडिया जैसा टीवी, ऑफ करते ही हो जाएगा गायब
First Transparent OLED TV: LG launches TV like Mr. India, will disappear as soon as you turn it off

First Transparent OLED TV: टीवी की दुनिया में पिछले कुछ दशकों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस साल का सबसे बड़ा टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्टॉनिक्स शो (CES) 2024 का आगाज अमेरिका के लास वेगास में हो गया है। 12 जनवरी तक चलने वाले इस शो में कंपनियां इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ ऑटो, हेल्थ और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई प्रोडक्ट्स पेश किए जा रहे हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि भविष्य में टीवी कैसा होगा? क्या ये पूरी तरह पारदर्शी होगा? LG ने हाल ही में CES 2024 में एक ऐसे टीवी का ऐलान किया है, जो पूरी तरह ट्रांसपेरेंट है। ये टीवी 77 इंच का है और इसमें OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है।
डिस्प्ले के बारे में LG का कहना है कि बंद होने पर यह ‘व्यावहारिक रूप से इनविजिबल’ हो जाता है। टीवी एक जीरो कनेक्ट बॉक्स के साथ आता है, जो टीवी पर वायरलेस टेक्नीक की मदद से डिस्प्ले पैनल पर वीडियो और ऑडियो ट्रांसमिट करता है। सैमसंग ने यहां कॉन्सेप्ट के तौर पर माइक्रो LED-पावर्ड पारदर्शी टीवी पेश किया है।
Also Read: Vivo V29 5G: 1500 रुपए देकर घर ले आएं Vivo V29 5G, गिरगिट जैसे बदलता हैं रंग, कैमरा DSLR वाला
यूजर्स को गायब होने वाला डिस्प्ले मिलेगा(First Transparent OLED TV)

एलजी ने टीवी की दुनिया में एक बेहद खास और आधुनिक तकनीक पेश की है। इस तकनीक की मदद से दक्षिण कोरियाई कंपनी ने एक पारदर्शी टीवी लॉन्च किया है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, टीवी में OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया था। यदि आप इस टीवी को बंद कर देते हैं, तो डिस्प्ले गायब हो जाएगा और चालू करने पर वापस आ जाएगा।
बिना एक तार के चलेगा टीवी(First Transparent OLED TV)
यह एक वायरलेस टीवी है इसलिए इसमें आपको एक भी तार देखने को नहीं मिलेगा, जो कि अब तक सभी टीवी में देखने को मिलता था। एलजी ने इस टीवी में ऑडियो-विजुअल ट्रांसमिशन तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस टीवी में सेल्फ-लिट पिक्सल तकनीक भी दी गई है, जो इस टीवी की पिक्चर क्वालिटी को बढ़ाती है।
कंपनी ने इस शो में थेराप्ले नाम से एक हेल्थ आर्केड पेश किया है। यह एक तरह का गेम है, जहां स्ट्रोक पीड़ित मरीज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसमें जैसे-जैसे मरीज गेम खेलता जाएगा, डॉक्टरों की उसकी सेहत से जुड़ी जानकारी मिलती जाएगी। इससे डॉक्टर देख सकते हैं कि किसी थैरेपी का मरीज पर कितना असर हो रहा है। अगर डॉक्टरों को लगता है कि किसी विशेष थैरेपी की ज्यादा जरूरत है तो वो इसे मरीज को सुझा सकते हैं।
Samsung ने भी मारी एंट्री(First Transparent OLED TV)
बता दें कि सैमसंग ने भी CES 2024 में एक ट्रांसपेरेन्ट टीवी की घोषणा की, लेकिन वह वर्जन माइक्रो OLED है। यह भी ब्राइट और शार्प दिखता है, लेकिन ये कब उपलब्ध होगा या इसकी कीमत क्या होगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। LG ने फिलहाल इसकी कीमत के बारे में भी बात नहीं की है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि वह 2024 में OLED टीवी बेचने की प्लानिंग कर रही है
सैमसंग के बैली रोबोट ने एक बार फिर दी दस्तक(First Transparent OLED TV)

सैमसंग ने अपने बैली रोबोट का अपडेटेड वर्जन पेश किया है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को एक्टिव करके बैली एक स्मार्ट होम असिस्टेंट की तरह काम कर सकता है। जब आप घर वापस आएंगे तो ये आपका वेलकम करेगा और अगर आपको इसकी जरूरत है, तो बैली रोबोट आपके पूरे घर में आपको फॉलो कर सकता है। फिलहाल, इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।





