Seva Sankalp Abhiyan: सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : सविता दीवान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी एक माह का अभियान

Seva Sankalp Abhiyan: बैतूल।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक माह तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान की जानकारी देने के लिए सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नर्मदापुरम की पूर्व विधायक सविता दीवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प के साथ लगातार जनसेवा की है। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से एक माह तक सेवा संकल्प अभियान चलाकर जनसेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा मनाती है, लेकिन इस वर्ष 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के कारण यह अवसर विशेष है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में लगातार 25 वर्षों तक जनता का विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त कर सेवा करना एक असाधारण उपलब्धि है।

सविता दीवान ने कहा कि आज देश के 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है और बड़ी संख्या में नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया है। कोरोना काल में 200 करोड़ से अधिक नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निराशा और ठहराव के दौर से निकलकर आज विश्व की तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।पत्रकार वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार, सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री कमलेश सिंह उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button