Betul News : निर्वाचन कर्मियों को मिलेगा दो दिन का आराम

Betul News: Election workers will get two days' rest

शनिवार , रविवार अवकाश का मिला फायदा

Betul News : (बैतूल)। विधानसभाओं चुनावों में पिछले 48 घंटों से लगे निर्वाचनकर्मियों को शनिवार सुबह उस समय थोड़ी राहत मिली। जब पांचों विधानसभा की ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में जमा हो गई। अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के बाद अब कर्मचारियों को पूरे दो दिन आराम करने का अवसर भी मिल गया है। शनिवार और रविवार अवकाश होने के कारण जहां कर्मचारी दो दिन अपनी थकान मिटाएंगे तो वहीं सोमवार से फिर दफ्तरों में कामकाज शुरू हो सकेगा। इसकी बानगी भी शनिवार देखने को मिली। अभी तक जहां चुनाव के चलते अवकाश के दिनों में भी दफ्तरों में चहल पहल नजर आती थी वहीं आज दफ्तरों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा नजर आया। कर्मचारी 16 तारीख की सुबह से ही अपने संसाधन लेकर डीयूटी स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे ।

एक के बाद एक पोलिंग टीमें रवाना किये जाने का क्रम देर शाम तक चलता रहा समय के पहले ही सभी टीमें अपने अपने बूथों पर पहुंच चुकी थी। शुक्रवार दिन भर पोलिंग कार्य सम्पन्न कराए जाने के बाद रात भर कर्मचारी ईवीएम मशीनें जमा कराए जाने के काम मे लगे रहे। शनिवार सुबह समस्त कर्मचारी अपने अपने ठिकानों पर पहुंचकर अब दो दिन आराम करेंगे और सोमवार से एक बार फिर सरकारी विभागों में पूर्व की भांति कामकाज शुरू हो जाएगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button