Betul Samachar: एसडीएम ने बस स्टैंड का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

अल्टीमेटम के बाद अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

Betul Samachar: बैतूल। शहर के बस स्टैंड पर बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह एसडीएम अभिजीत सिंह ने राजस्व एवं नगर पालिका अमले के साथ बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर में फैले अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई दुकानदारों ने निर्धारित सीमा से बाहर तक सामान फैलाकर रखा है, जिससे यात्रियों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कुछ व्यापारियों द्वारा यात्री प्रतीक्षालय और बैठने के स्थानों पर भी अस्थायी दुकानें लगा ली गई हैं, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बस स्टैंड परिसर और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए सभी अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है तथा किसी भी स्थिति में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों को निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय संचालित करने और बस स्टैंड की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसडीएम की सख्ती के बाद अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button