PM At Betul : पीएम के आगमन के पहले बैतूल में एसपीजी की एंट्री
PM in Betul: SPG first arrival in Betul

साकादेही में सभा स्थल के आसपास 10 किमी के चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
PM At Betul : (बैतूल)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 14 नवंबर को बैतूल दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां तो पहले से ही कि जा रही थी, लेकिन अधिकृत कार्यक्रम तय होने के बाद कार्यक्रम के तीन दिन पहले एसपीजी ( स्पेशल प्रोटेक्शन गु्रप) की एंट्री भी हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसपीजी ने बाकायदा अपना काम भी शुरू कर दिया है।
सभा स्थल के साथ -साथ एसपीजी के अधिकारी सुरक्षा के लिहाज से सभी इलाकों का जायजा लेने के साथ साथ। सुरक्षा बन्दोबस्त को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के संपर्क में है। बताया जा रहा है कि, एस पी जी सभी सुरक्षा संसाधनों के साथ बैतूल पहुंची है। जिसमें वाहन भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान बैतूल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल, आमला सारणी प्रत्याशी डॉ योगेश पंडाग्रे, भंैसदेही प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान, मुलताईं प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख तथा घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रत्याशी गंगा उइके के समर्थन में मतदान करने आमजन से अपील करेंगे। सभा में नर्मदापुरम के चार और हरदा जिले के दो भाजपा प्रत्याशियों के अलावा पार्टी के नेताओं और आम लोक भी शामिल होंगे।
10 किलोमीटर का एरिये में रहेगा सुरक्षा कवच
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा जिला मुख्यालय के समीप स्तिथ ग्राम सकादेही में तय की गई है। जहां श्री मोदी की सभा होना है उसके आसपास के 10 किलोमीटर का एरिया एसपीजी की निगरानी में रहेगा, जिसके लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। व्यवस्था इतनी चाक चौबंद की जा रही हैं कि बिना एसपीजी की नजर से बचे परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इसके लिए एसपीजी अधिकारियों द्वारा सभा स्थल के आसपास स्थित ग्रामों का दौरा कर भौगोलिक स्थिति का आकलन भी करेंगे। हेलीपेड स्थल से सभा स्थल तक पूरा पहुंच मार्ग भी एसपीजी की निगरानी में रहेगा।
कारकेड में शामिल होंगे 2 दर्जन वाहन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेलीपेड से सभा स्थल तक पहुंचने के लिए एसपीजी के मुताबिक कारकेड भी स्थानीय पुलिस द्वारा तैयार किया जा रहा है। कारकेड में दो दर्जन वाहन शामिल रहेंगे। इनमें कुछ वाहन एसपीजी अधिकारियों के शामिल होने के साथ-साथ जैमर वाहन भी शामिल रहेगा प्रधानमंत्री बुलेट प्रुप वाहन से सभा स्थल तक पहुंचेंगे। कारकेड में एसपीजी के अलावा, स्पेशल फोर्स, पुलिस फोर्स, एम्बुलेंस सहित लगभग दो दर्जन वाहन साथ साथ चलेंगे। इस दौरान सुरक्षा में लगे अधिकारियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों को लेकर 14 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी आमसभा की संबोधित करेंगे ।




