Betul Samachar: करबला, तितली चौक और खकरा-जामठी में देखी गई जमीन, बैल बाजार में मिनी बस स्टैंड की भी योजना

कोठीबाजार बस स्टैंड होगा स्थानांतरित, नए विकल्पों पर मंथन जारी

Betul Samachar: बैतूल। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल कोठीबाजार बस स्टैंड की वर्षों पुरानी समस्या अब समाधान की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। बढ़ती बसों की संख्या, सीमित जगह और रोजाना लगने वाले जाम से परेशान शहरवासियों के लिए जल्द ही बड़ी खुशखबरी आ सकती है। नगर पालिका ने नए बस स्टैंड के लिए जमीन तलाशने की प्रक्रिया तेज कर दी है और तीन प्रमुख स्थानों पर जमीन का निरीक्षण किया जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश के बाद नगर पालिका प्रशासन ने नए बस स्टैंड के लिए उपयुक्त स्थानों की तलाश शुरू की है। इस क्रम में करबला, तितली चौक और खकरा-जामठी क्षेत्र की जमीनों का परीक्षण किया गया है।

माना जा रहा है कि इन तीन स्थानों में से किसी एक जगह को अंतिम रूप दिया जा सकता है। यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो गईं तो आने वाले दिनों में नए बस स्टैंड के निर्माण और पुराने बस स्टैंड को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

आए दिन लगता है जाम

वर्तमान में कोठीबाजार स्थित बस स्टैंड शहर के बीचोंबीच होने के कारण लगातार दबाव झेल रहा है। बसों की बढ़ती आवाजाही से यहां दिनभर यातायात प्रभावित रहता है। कई बार यात्रियों को बसों तक पहुंचने और बस संचालकों को वाहनों के संचालन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संकरी जगह और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम नागरिकों के साथ व्यापारियों को भी दिक्कत होती है।

शहर के नागरिक लंबे समय से बस स्टैंड को किसी बड़े और व्यवस्थित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग कर रहे थे। नए बस स्टैंड के निर्माण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। साथ ही बसों की पार्किंग, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल और यातायात व्यवस्था जैसी आधुनिक सुविधाओं का भी विकास किया जा सकेगा।

सदर बैल बाजार में मिनी बसस्टैंड बनाने पर विचार

इधर, सदर क्षेत्र के बैल बाजार में मिनी बस स्टैंड बनाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने हाल ही में बैल बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया था। यदि यहां मिनी बस स्टैंड विकसित होता है तो सदर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्हें शहर के मुख्य बस स्टैंड तक आने की आवश्यकता कम होगी और स्थानीय स्तर पर ही परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

फिलहाल शहरवासियों की नजर नगर पालिका के अगले कदम पर टिकी हुई है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो बैतूल को न केवल एक आधुनिक बस स्टैंड की सौगात मिलेगी, बल्कि कोठीबाजार क्षेत्र को भी वर्षों पुराने जाम और यातायात दबाव से बड़ी राहत मिल सकेगी। बसस्टैंड के संबंध में जानकारी के लिए नपा सीएमओ नवनीत पांडे के मोबाइल नंबर 7987003651 पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button